Header Ads

Breaking News

Crime News : 2 एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अफीम के पौधा को पुलिस ने किया नष्ट, मौके से एक देसी राइफल बरामद, वन भूमि पर लगा था पौधा

  


2 एकड़ भूमि पर लहलहा रहे अफीम के पौधा को पुलिस ने किया नष्ट, मौके से एक देसी राइफल बरामद, वन भूमि पर लगा था पौधा

नवादा लाइव नेटवर्क।

नक्सल प्रभावित नवादा जिले के हरदिया पंचायत के परतौनिया गांव के घने जंगल में अफीम की खेती बड़े पैमाने पर होने का राजफाश हुआ। सूचना पर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने दंडाधिकारी संजय कुमार की मौजूदगी में पुलिस जवानों के सहयोग से शनिवार की सुबह कार्रवाई कर अफीम के पौधे नष्ट कर दिया। 

पुलिस गांव के आसपास के घने जंगलों की घेराबंदी कर अफीम की खेती को नष्ट करना शुरू किया। इस दौरान पुलिस को एक देसी राइफल भी मिला। 

 2 एकड़ में फैली अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर को लगाया था। 


एसडीपीओ रजौली विक्रम सिहाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अफीम की खेती होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना सत्यापन होने के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी के लिए भेजा गया। टीम 2 घंटे घने जंगल में रास्ता सफर करने के बाद मौके पर पहुंचकर वन विभाग की भूमि में लगे अफीम की खेती को नष्ट कर दिया है। मौके से एक देसी राइफल भी बरामद किया गया है। पूरी कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट संजय कुमार उपस्थित थे।

 सभी फसल पूरी तरह से तैयार थी। कुछ दिन में ही इसे काटा जाता उसके बाद इसकी तस्करी की जानी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से उग्रवादी और तस्करों को भारी नुकसान हुआ है। 

इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एक एक बिंदु पर जांच कर अफीम की खेती करने वाले लोगों को विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट-मनोज कुमार।

















No comments