Header Ads

Breaking News

Crime News : नवादा में महिला की हत्या, फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, सभी परिजन घर छोड़कर फरार



नवादा में महिला की हत्या, फांसी के फंदे से झूलता मिला शव, सभी परिजन घर छोड़कर फरार 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा नगर के न्यू एरिया महावीर नगर मोहल्ले में शुक्रवार की रात एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। 

सूचना के बाद पहुंची नगर थाना की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को प्राइस ने सौंप दिया। बाद में आक्रोशित परिजनों ने शव को प्रजातंत्र चौक पर रखकर जाम लगा दिया। लोग हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। 

सुनें मृतका के पिता का बयान...


मृतका रीना कुमारी हिसुआ थाना क्षेत्र के पचाढ़ा गांव निवासी नावलेश कुमार की बेटी थी। करीब 8 वर्ष पूर्व उसकी शादी रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में उमाशंकर सिंह के पुत्र गोपाल कुमार के साथ हुई थी। पति गोपाल इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) का जवान है।

नवादा नगर स्थित ससुराल के घर में 4 साल के बेटे वह रहा करती थी। साथ में सास, ननद और नंदोई भी रहते थे। 

लोग बता रहे हैं कि मृतका का पति से बेहतर संबंध नहीं था। कोर्ट में मुकदमा भी चल रहा था। इस बीच यह घटना हुई।

मायके वालों का आरोप है कि ससुराली परिजन हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी के फंदे से झूला दिया। और घर में ताला लगाकर सभी परिजन फरार हो गए। उसका 4 साल का बेटा भी गायब है। शनिवार की सुबह जब घर का दरवाजा देर तक बंद रहा तो आसपास के लोगों को शक हुआ। पास जाने पर बाहर ताला लटका मिला। इसके बाद छानबीन शुरू हुई तो घटना सामने आई।

फिलहाल, पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। इस घटना से मोहल्ले के लोग स्तबध हैं। मायके वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ससुराल के सभी परिजन घर से फरार हैं।







No comments