Header Ads

Breaking News

Nawada News : रजौली व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने संदीप कुमार उर्फ गोरे, व्यवसायियों के हित में काम करने का निर्णय



रजौली व्यापारी संघ के अध्यक्ष बने संदीप कुमार उर्फ गोरे, व्यवसायियों के हित में काम करने का निर्णय 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नगर पंचायत रजौली के व्यापारी संघ की बैठक शुक्रवार की देर शाम में राज शिवाला मंदिर के प्रांगण में हुई। जिसमें कई कार्यकारिणी सदस्य का चयन सर्व सममति से किया गया।

 जिसमें अध्यक्ष पद पर संदीप कुमार उर्फ गोरे का चयन किया गया। इसके साथ ही संगठन के विभिन्न पदों पर मनोनयन भी किया गया।


 जिसमें उपाध्यक्ष पद पर रविंद्र यादव, संतोष वर्मा, पंकज किशोर और सचिव पद पर धनंजय कुमार धनु, चंदन कुमार सेठ, सह सचिव पद पर संजय कुमार बब्लू, विजय कुमार आर्य, बराहिल मुखिया उर्फ सुरेंद्र यादव, रत्नाकर कुमार साहू मुन्नू, ऋषभ कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर मनोज बरहपुरिया, सह कोषाध्यक्ष संतोष लाल चुने गए। 

 कार्यकारिणी के सदस्य के लिये राजेश कुमार, इस्लाम मलिक, पप्पू मियां, आदित्य, सुनील कुमार, चांद मलिक, उमेश वर्मा, जितेन्द्र कुमार, गोपाल साव, सुरेंद्र साव, महेंद्र साव, टप्पू सिंह, राजू कुमार, सुमित कुमार, विनोद आर्या, पहलाद यादव, मेवालाल साव, देवेंद्र कुमार, सुरेश साव, सुरेंद्र लाल को बनाया गया। 

बैठक में व्यापारियों के हितों में कार्य कर रचनात्मक कार्य को गति देना का निर्णय लिया गया। नए व्यापारी संघ के अध्यक्ष का शपथ ग्रहण करा कर सभी को पदभार सौंपा गया है।

 रिपोट-मनोज कुमार।

No comments