Nawada News : पूर्व मंत्री गायत्री देवी की हालत गंभीर, समर्थक कर रहे ईश्वर से सलामती की प्रार्थना
पूर्व मंत्री गायत्री देवी की हालत गंभीर, समर्थक कर रहे ईश्वर से सलामती की प्रार्थना
नवादा लाइव नेटवर्क।
नवादा जिले की चर्चित राजनीतिक हस्ती पूर्व मंत्री और करीब तीन दशक तक विधायक रहीं गायत्री देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। समर्थक उनके सलामती की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे हैं।
करीब 80 वर्ष की गायत्री देवी इन दिनों डायलेसिस पर हैं। अबतक 3 बार उनका डायलेसिस हो चुका है।
गायत्री देवी जदयू नेता और पूर्व विधायक कौशल यादव की मां और पूर्व विधायक पूर्णिमा यादव की सासू मां हैं। गायत्री देवी के पति युगल किशोर यादव भी बिहार सरकार में मंत्री रहे थे। पति के असामयिक निधन उपरांत उनकी राजनीतिक वारिस बनी और दशकों सक्रिय रहीं।
पूर्व विधायक कौशल यादव के सहयोगी नारायण स्वामी मोहन और सौरभ सिन्हा से जब गायत्री देवी की तबीयत के बारे में जानकारी ली गई तो बताया गया की हमलोग उनकी सलामती की प्रार्थना ईश्वर से कर रहे है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह खबर प्रसारित कर दी गई थी कि वह नहीं रहीं। जबकि, सच है कि वह अब भी इलाजरत हैं। लेकिन, स्थिति नाजुक है।
बता दें की 3 दशक से ज्यादा वक्त तक वह नवादा की राजनीत का केंद्र बनीं रही थी। लंबे समय तक विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रहीं। बेटे कौशल यादव और बहु पूर्णिमा यादव के राजनीत में सक्रिय होने के बाद इन्होंने अपनी राजनीतिक सक्रियता कम कर दी थी।
No comments