Header Ads

Breaking News

Road Accident : अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत 6 घायल, सभी एक ही परिवार के सदस्य, नालंदा जिले के हैं निवासी


अनियंत्रित कार पलटी, दो की मौत 6 घायल, सभी एक ही परिवार के सदस्य, नालंदा जिले के हैं निवासी

 नवादा लाइव नेटवर्क।

पटना_रांची राजमार्ग 31 पर शनिवार की सुबह नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के कारीगांव मोड़ के समीप सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 लोग घायल हो गए। जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 6 घायलों का इलाज चल रहा है।


बताया जाता है झारखंड राज्य के रजरप्पा से पूजा अर्चना कर नालंदा जिले के बिहार शरीफ के नूरसराय थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव लौट रहे लोगों की वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

सभी घायलों को आनन-फानन में पुलिस ने अनुमंडल अस्पताल रजौली में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक धीरेंद्र कुमार ने दो महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं 6 घायल लोगों का प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। 


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार और थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ अनुमंडल अस्पताल में पहुंच कर सभी घायलों का हालचाल जाना। एसडीपीओ ने सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सक के साथ चर्चा की।


उन्होंने घायलों के परिजनों को सूचना देने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित दिया है। घायलों में संजय कुमार, परी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, रजनीश कुमार,अमृत वर्मा, मनीष कुमार शामिल हैं। जबकि मृतकों में खुशबू कुमारी और प्रमिला देवी शामिल है। 


सीओ अनिल कुमार और एसआई मनीष कुमार, गौतम कुमार भी मौके पर पहुंच कर घायलों का हालचाल लेते देखे गए। थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि दोनों मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

 रिपोर्ट-मनोज कुमार।





 


No comments