Header Ads

Breaking News

Nawada News : श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी, नरहट के काजीपुरा गांव में होगा 7 दिवसीय आयोजन, 20 को कलश यात्रा



श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी, नरहट के काजीपुरा गांव में होगा 7 दिवसीय आयोजन, 20 को कलश यात्रा

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नरहट प्रखण्ड के काजीपुरा गांव में 20_26 मई तक 7 दिवसीय श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होगा। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है। 20 मई को जल कलश यात्रा का आयोजन होगा। 

बताया गया कि गांव में भव्य नव निर्मित मंदिर में भगवान शिव एवं हनुमंत जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की गई है। इन देवताओं के प्राण प्रतिष्ठा के लिए यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। 

यज्ञाचार्य बाबा डॉ राधवेन्द्राचार्य जी महाराज ने बताया कि यज्ञ की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। यज्ञवेदी, श्रद्धालुओं को बैठने के लिए विशाल पंडाल, लंगर के लिए पंडाल, यज्ञशाला, लाइटिंग आदि का कार्य सभी पूरा हो गया है।

 यज्ञ का शुभारंभ 20 मई को कलश यात्रा से होगा। 26 मई तक यज्ञ चलेगा। यज्ञ में अयोध्या, वृंदावन से सैकड़ो की संख्या में साधु महात्मा पधार रहे हैं। यज्ञ में प्रतिदिन संध्या कथा होगी। रात्रि में वृंदावन के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा। 

यज्ञ को लेकर गांव के लोगों के साथ साथ आसपास के लोग तन मन से जुटे हुए हैं। गांव में यज्ञ की सफलता को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है।

 कमेटी के अध्यक्ष सदानंद प्रसाद सहित विवेकानंद और समस्त ग्रामवासी दिन रात सक्रिय होकर काम कर रहे हैं। काजीपुरा गांव एवं आस पास के गांवों में यज्ञ को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। 

हिसुआ खनवां मेन रोड पर हिसुआ से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर काजीपुरा गांव सड़क से सटे दक्षिण दिशा में अवस्थित है। आवागमन एवं यज्ञ स्थल का काफी बेहतर स्थान होने के कारण श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। पार्किंग आदि की व्यवस्था की जा रही है। 

मनोरंजन के लिए लगा झूला

सात दिनों तक चलने वाले के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार का झूला लगाया गया है। यज्ञ स्थल के आसपास विभिन्न प्रकार के झूले एवं मीना बाजार सजाया जा रहा है। यज्ञ में आइसक्रीम, चाट, चौमिन, श्रृंगार से लेकर कई तरह के दुकान सजेगी। फिलहाल यज्ञ को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

No comments