Header Ads

Breaking News

Nawada News : शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 का विरोध जारी, अब जिला मुख्यालय में धरना देंगे शिक्षक देंगे

  


शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 का विरोध जारी, अब जिला मुख्यालय में धरना देंगे शिक्षक देंगे

नवादा लाइव नेटवर्क। 

बिहार में शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 का विरोध जारी है। अब बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के द्वारा जिला समाहरणालय के समक्ष धरना का आह्वान किया गया है।  27 मई 2023 को आंदोलन के दूसरे चरण में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। नवादा में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है।

इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा है कि अपर मुख्य सचिव द्वारा एक पत्र निर्गत किया गया है, जिसमें उनके द्वारा अध्यापक नियुक्ति नियमावली सेवाशर्त 2023 का विरोध नहीं करने और जो विरोध करेंगे उनपर कार्यवाई की बात कही गई है। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने इस पत्र पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए यह कहा है की इस प्रकार का पत्र भारतीय संविधान द्वारा प्रदत अधिकारों पर कुठाराघात है। संगठन इसकी घोर भर्त्सना करता है। 

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ का इतिहास रहा है कि हमने लंबी लड़ाइयां लड़कर आपकी चट्टानी एकता की बदौलत अपनी मांगों को प्राप्त करने का कार्य किया है। संगठन के आंदोलन का इतिहास रहा है कि सरकार एवं अफसरशाही के तुगलकी फरमान की परवाह किए बिना आंदोलनरत रहते हुए अपनी मांगों को मनवाने का कार्य किया है। 

अध्यक्ष ने जिले के तमाम क्रांतिकारी और जुझारू शिक्षक साथियों, शिक्षिकाओं से 27 मई को जिला समाहरणालय के समक्ष अध्यापक नियुक्ति नियमावली एवं सेवा शर्त 2023 का विरोध करते हुए अपनी मांगों का ज्ञापन जिला पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करने की अपील की है।

No comments