Header Ads

Breaking News

Nawada News : बकरीद पर्व को लेकर 263 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी

 


बकरीद पर्व को लेकर 263 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) 2023 का त्योहार गुरुवार 29 जुलाई को मनाया जाएगा। पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर डीएम और एसपी नवादा द्वारा जॉइंट ऑर्डर जारी किया गया है। 

 विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिला में 263 स्थानों पर दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई है।

नियंत्रण कक्ष की स्थापना

समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है। जिसका दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। जिला नियंत्रण कक्ष 28 जून से ही काम करना शुरू कर दिया है, जो 30 जून शाम तक संचालित रहेगा। श्रीमती अनुपम सिंह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, नवादा नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में रहेंगी। जबकि, महेश कुमार पासवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी, नवादा एवं पुनि श्री धरमपाल, पुलिस कार्यालय, नवादा को नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में रह कर अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निर्वहन करने का आदेश दिया गया है।


 नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है इसके अतिरिक्त 08 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष में अग्निषाम दस्ता, बज्रवाहन, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था की गयी है। 

महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर

    अग्निशाम पदाधिकारी का दूरभाष नं0-06324-212586 एवं मो0 नं0-8809457732, सिविल सर्जन, नवादा को मो0 नं0- 9470003536, फ्यूज काॅल सेंटर का मोबाईल नं0- 7033095811/7033095812 है। 

          तनावपूर्ण स्थानों पर संबंधित थानाध्यक्ष, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निरोधात्मक कार्रवाई धारा 107, 116, 113 के अन्तर्गत कार्रवाई करने को कहा गया है।

 सोशल मीडिया पर किसी सम्प्रदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा दूसरे सम्प्रदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला संवाद, चित्र, वीडियो पोस्ट करने पर  तत्काल में सम्मत कार्रवाई की जाएगी, इसके लिए सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जायेगी। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, ओ0पी0 अध्यक्ष नवादा द्वारा वीडियोग्राफी की व्यवस्था की गयी है।

एडीएम विधि व्यवस्था के प्रभारी

   उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी, नवादा एवं श्रीमती प्रिया ज्योति पुलिस उपाधीक्षक (साईबर) साइबर थाना, नवादा जिले के सम्पूर्ण विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे। सभी दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारियों को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर सुबह 5:30 बजे से उपस्थित होकर विधि व्यवस्था का संधारण करना सुनिश्चित करेंगे। सभी   दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी कर्तव्यनिष्ठा तथा कर्मठता के साथ सौंपे गये दायित्वों को निभायेंगे ताकि त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो। 

No comments