Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा के गांव में वज्रपात से 3 की मौत, चार घायल, घायलों का चल रहा इलाज


नवादा के गांव में वज्रपात से 3 की मौत, चार घायल, घायलों का चल रहा इलाज

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के वारिसलीगंज में बड़ी घटना हुई। जहां ठनका गिराने से 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। सभी शुक्रवार की दोपहर गांव के बधार में स्थित आम के बगीचा में थे। तभी बारिश शुरू हुई और वज्रपात हुआ। जिसमें 7 लोग चपेट में आए। 

यह घटना वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के आजमपुर गांव में हुई। घायलों को इलाज के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लाया गया था। जहां चिकित्सक ने तीन को मृत घोषित कर दिया। 


इन लोगों की हुई मौत 

आनंदी सिंह का पुत्र मोनू कुमार 22 वर्ष, देवनारायण सिंह का पुत्र अजय कुमार 20 वर्ष तथा अनिल झा 19 वर्ष की मौत हो चुकी है। जबकि गौतम कुमार अभी इलाजरत है।

 इलाजरत लोग

सोनी कुमार 18 वर्ष पिता कृष्ण मुरारी

 पवन कुमार 21 वर्ष पिता चुन्नी मिश्रा,

 शिवम कुमार 15 पिता स्नेही सिंह,  

गौतम कुमार पिता अशोक सिंह

हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है। जिनके परिवार के लोगों की मौत हुई है, उनके यहां मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।

बाघीबरडीहा में 3 घायल


वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बाघी बरडीहा पंचायत की बरडीहा गांव में शुक्रवार की दोपहर वर्षा के क्रम में बज्रपात से तीन लोग जख्मी हो गए। जिसमें गुलनाज प्रवीण 22 वर्ष, गुलपासा नाज 20 दोनों पिता स्व दिलनाज अहमद तथा बरडीहा में ही कादिरगंज ओपी क्षेत्र के बेरमी ग्रामीण 65 वर्षीय सियाराम महतो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनो को इलाज़ के लिए नवादा के किसी निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। जबकि सियाराम महतो की नाजुक स्थिति को ले पावापुरी रेफर किया गया।

देखें वीडियो...








No comments