Header Ads

Breaking News

Political News : केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन दलों का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना 15 को, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक



केंद्र सरकार के खिलाफ महागठबंधन दलों का प्रखंड मुख्यालयों पर धरना 15 को, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा में महागठबंधन दलों के जिला अध्यक्षों एवं प्रमुख नेताओं की बैठक शुक्रवार को एक होटल में आयोजित हुई। जदयू जिलाध्यक्ष सलमान रागीव उर्फ़ मुन्ना जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा हुई।

 कमरतोड़ मंहगाई, गलत नई शिक्षा नीति, संविधान विरोधी कार्य, किसान विरोधी कार्य आदि मुद्दों को लेकर महागठबंधन के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी प्रखंडों में संयुक्त धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जरूरी रणनीति बनाई गई। 15 जून को जिले के सभी 14 प्रखंड मुख्यालयों पर धरना का आयोजन होगा। जिसमें महागठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।


आज की बैठक में राजद की ओर से जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, प्रदेश सचिव श्रवण कुशवाहा, गौतम कपूर चंद्रवंशी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह, सीपीएम के नरेश चंद्र शर्मा, सीपीआई के प्रो. जनार्दन शर्मा, हम के अशोक मांझी, माले के भोला राम, जदयू के विनय यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

No comments