Header Ads

Breaking News

Political News : गौतम कपूर चंद्रवंशी बने राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, बिनोद चौहान बनाए गए नवादा जिलाध्यक्ष



गौतम कपूर चंद्रवंशी बने राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष, बिनोद चौहान बनाए गए नवादा जिलाध्यक्ष

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला राजद के वरिष्ठ नेता गौतम कपूर चंद्रवंशी बिहार प्रदेश राजद अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बनाए  गए हैं। प्रदेश नेतृत्व द्वारा उनका मनियां किया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राजद के मुख्य प्रवक्ता पूर्व विधायक शक्ति सिंह यादव, राजद के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री श्याम रजक एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार साहनी की मौजूदगी में गौतम कपूर को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनयन का पत्र सौंपा। 

इसके साथ ही विनोद कुमार चौहान को नवादा जिला अति पिछड़ा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं, कुणाल चंद्रवंशी को नवादा अति पिछड़ा प्रकोष्ट का प्रधान महासचिव मनोनित किया गया है। इन लोगों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है। 

 


No comments