Header Ads

Breaking News

Crime News : आंगनबाड़ी सेविका की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस, दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग में पति पर लगा है हत्या का आरोप



आंगनबाड़ी सेविका की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस, दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग में पति पर लगा है हत्या का आरोप

नवादा लाइव नेटवर्क

नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के पड़रिया गांव में आंगनबाड़ी सेविका कुमारी रंजू की मौत हो गई। सोमवार की शाम को घर में ही शव फांसी के फंदे से झूलता पाया गया था। घर के लोग आत्महत्या बता रहे हैं तो मायके वाले पति पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घरेलू कलह घटना की वजह बताई जा रही है।

मृतका का फाइल फोटो

मृतका के भाई का आरोप है कि उसका बहनोई (जीजा) उमेश चौधरी हत्या कर फरार हो गया। जीजा का अवैध संबंध किसी और महिला के साथ था। इस कारण उसने गला दबा कर हत्या कर दी और हमारी बहन को रास्ते से हटा दिया।

हमारी बहन हमेशा पति के गलत कार्यों का विरोध किया करती थी। 1996 में यानी 27 वर्षों पूर्व शादी हुई थी। लंबे समय से पति_पत्नी के रिश्ते में कड़वाहट थी। कुछ माह पूर्व एक बेटे की भी संदिग्ध मौत हुई थी।

 
 

इधर, ग्रामीण बताते हैं कि मामला आत्महत्या का है। पति उमेश चौधरी घटना के दिन बिहारशरीफ गया हुआ था। तभी महिला ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। पति शाम में लौटा तो पत्नी को फांसी के फंदे से झूलता देखा। उसने फांसी के फंदे से उसे उतारा। बाद में सूचना उसके मायके वालों को दिया। गिरफ्तारी के भय से वह फरार हो गया।

इधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिर, भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

No comments