Header Ads

Breaking News

Moharram 2023 : मुहर्रम को ले डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी, 334 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी



मुहर्रम को ले डीएम_एसपी का जॉइंट ऑर्डर जारी, 334 स्थानों पर दंडाधिकारी और पुलिस बलों की हुई तैनाती, कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

मुहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए श्री आशुतोष कुमार वर्मा जिला दंडाधिकारी नवादा एवं श्री अम्बरीष राहुल पुलिस अधीक्षक नवादा के द्वारा संयुक्ता देश 2023 जारी किया गया है। 

जिले के सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थलों पर शांति व्यवस्था कायम करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गयी है। 

    मुहर्रम जुलूस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण करने के लिए 334 से अधिक स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

 देखें वीडियो...

 जिला के चयनित 13 स्थलों पर ड्राॅप गेट/बैरीकेटिंग बनाये गए हैं, जिसपर पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। भीड़ वाले स्थलों पर छत के उपर सषस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

      मुहर्रम, पैगम्बर मोहम्मद साहब के नवासे हसन और हुसैन की शहादत को याद करके मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा गम में मनाया जाता है। इस पर्व में ताजिया जुलूस निकाला जाता है।    मुहर्रम का त्योहार दिनांक 29.07.2023 से दिनांक 30.07.2023 को मनाया जायेगा। साम्प्रदायिक हिंसा, तनाव आदि को रोकने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी है।

 जोनल गस्ती दल में सम्पूर्ण सदर अनुमंडल क्षेत्र, सम्पूर्ण रजौली अनुमंडल क्षेत्र एवं सम्पूर्ण पकरीबरावां अनुमंडल क्षेत्र में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा/रजौली को निर्देशित किया गया है कि जुलूस की अनुज्ञप्ति निर्गत करते समय अनुज्ञा पत्र में आवश्यक बातों को ध्यान देना जरूरी है।

जुलूस के लिए जारी निर्देश

 नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को जुलूस में शामिल नहीं होगा।

जुलूसधारी निर्गत अनुज्ञप्ति में निहित निर्देश के अलावे अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेंगे, अनुज्ञप्ति में दिये गए रूट के अनुसार ही जुलूस कार्यक्रम में चलेंगे, ताजिया की उॅचाई से बिजली एवं टेलीफोन तारों एवं वृक्षों से टकराने की स्थिति नहीं आये। 

नियंत्रण कक्ष स्थापित

 मुहर्रम त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण हेतु समाहरणालय नवादा में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष 28.07.2023 से 30.07.2023 तक 24 घंटे से सुसंचालित होगा  नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभार में डाॅ0 कारी प्रसाद महतो जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं श्रीमती पारूल प्रिया भूमि सुधार उप समाहर्ता प्रभारी पदाधिकारी के रूप में ,श्री राजीव कुमार पटेल पुलिस कार्यालय, नवादा रहेंगे। 

जिला नियंत्रण कक्ष में पालीवार पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अतिरिक्त 08 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति नियंत्रण कक्ष में की गयी है। 

 जिला मुख्यालय स्थित सहायक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जो दिनांक 29.07.2023 एवं 30.07.2023 तक कार्यरत रहेगा। सहायक नियंत्रण कक्ष में पालीवार दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सषस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है। तीन स्थानों (मंकेष्वरनाथ मंदिर मछली मार्केट के सामने, प्रजातंत्र चैक के पास एवं प्रसाद विगहा देवी मंदिर के पास) पर सहायक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है।

आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी नियंत्रण कक्ष से सदैव सम्पर्क बनाये रखेंगे। 

अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती

 अफवाह फैलाने वालों के विरूद्ध धारा 153 एवं 505 के तहत् कार्रवाई की जायेगी। जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री सत्येन्द्र प्रसाद को को निर्देश दिया गया है कि अपने आवश्यक संयंत्रों का पूर्ण सदुपयोग कर अफवाहों का निराकरण करेंगे। सोशल मीडिया या मेला में अफवाह फैलाने वालों पर जिला प्रशासन के द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  मुहर्रम जुलूस में अस्त्र-शस्त्र पर प्रतिबंध रहेगा, डीजे का प्रयोग नहीं होगा। वीडियोग्राफी/वाहन सहित ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की गयी है। असमाजिक तत्वों पर जिला प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी स्थानों पर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है ।चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे । मेला और भीड़ वाले स्थानों पर सादे लिबास में पुलिस बल प्रतिनियुक्त रहेंगे।

 मेला एवं मोहर्रम जुलूस में गहन निगरानी  के लिए वीडियोग्राफी, ड्रोन कैमरा, सीसीटीवी और वाच टावर की व्यवस्था की गयी है। आपात स्थिति से निपटने के लिए अग्निषाम दस्ता, बज्रवाहन की प्रतिनियुक्ति, चिकित्सा व्यवस्था, विद्युत आदि की व्यवस्था की गयी है। 

1. सिविल सर्जन का मोबाईल नम्बर - 9470003536

2. फ्यूज काॅल सेंटर का मोबाईल नम्बर- 7033095811/7033095812

3. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवादा का मो0 नं0-7763814348 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

 जिले के विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहत्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी नवादा एवं कल्याण आनंद पुलिस उपाधीक्षक (मु.) बनाए गए हैं।



No comments