Header Ads

Breaking News

Nawada News : राहुल गांधी की तर्ज पर खेत में उतरे राजद नेता विनोद यादव, किसानों का जाना मर्म, जोता खेत और बोया धान



राहुल गांधी की तर्ज पर खेत में उतरे राजद नेता विनोद यादव, किसानों का जाना मर्म, जोता खेत और बोया धान

नवादा लाइव नेटवर्क।

 आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी सशक्त उम्मीदवारी तय करने के लिए बिहार प्रदेश राजद के महासचिव भाई विनोद यादव ने जनसंवाद की व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना के प्रथम चरण में संपूर्ण जिले में संवेदना यात्रा चलाई गई, जिसमें सैकड़ों दुखी निर्धन परिवार से मुलाकात कर आर्थिक सहयोग दिया।

 देखें वीडियो...

 दूसरे चरण में जिले के किसानों की आंतरिक संवेदना से जुड़ने की कोशिश शुरू की गई है। इस कड़ी में रविवार को भाई बिनोद यादव ने दिनभर का समय सदर प्रखण्ड के भगवानपुर पंचायत स्थित घंघौली गांव के किसानों के साथ बिताया। 

इस गांव के बघार में पहुंचकर उन्होंने किसानों के साथ कृषि कार्य में हिस्सा लिया। सबसे पहले उन्होंने मोरी कबाड़ कर उसकी आँटी तैयार की। उसके बाद हल और ट्रैक्टर से खेत की जुताई सिद्धस्त किसान की तरह किया। महिला किसानों के साथ कादो किये गए खेत में धान रोपने का अनुभव प्राप्त किया।

 इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीण किसान मौजूद रहे, जिन्होंने एक स्वर में भाई विनोद यादव के इस पहल की प्रशंसा की। ग्रामीण किसानों ने बताया कि जमीन से जुड़कर किसानों के सुख-दुःख की परवाह करने वाला नेता ही नवादा का सांसद बन सकता है। 

विनोद यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि खेती_किसानी तो हमारे खून में शामिल है, लेकिन गण के किसानों के साथ खेत में उतरना हमारे लिए किसी तीर्थाटन से कम नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की समस्याओं को तह तक समझ कर ही उनके हक़ हकूक की लड़ाई लड़ी जा सकती है। 


राजद के वरिष्ठ नेता प्रिन्स तमन्ना ने कहा कि किसानों के साथ खेत से जुड़ने का अर्थ है देश की पवित्र माटी से जुड़ना। विनोद यादव मिट्टी से जुड़े नेता हैं और ऐसे नेता का संसद भवन पहुंचने से ही जिले का कल्याण संभव है। 

मौके पर भोली यादव, प्रोफ़ेसर जितेंद्र प्रसाद यादव, देवकी यादव, सुनील यादव ,कमलेश यादव ,धर्मेंद्र नोनिया ,अनिल यादव ,सतीश कुमार ,शकील खान, वीरेंद्र यादव ,द्वारका यादव, कृष्णा मांझी ,ललन मांझी ,सुरेश मांझी , शालो यादव, मुकेश यादव संदीप यादव, अजय मुखिया आदि शामिल थे।

रिपोर्ट :- शम्भु विश्वकर्मा।





No comments