Header Ads

Breaking News

Nawada News : पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद का पै रोल खत्म, वापस लौटे बेऊर जेल, 15 दिनों के लिए आए थे बाहर

 


पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद का पे रोल खत्म, वापस लौटे बेऊर जेल, 15 दिनों के लिए आए थे बाहर

नवादा लाइव नेटवर्क।

पै रोल पर 15 दिनों के लिए जेल से बाहर आए बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद पुनः केंद्रीय कारा बेऊर लौट गए हैं। 20 अगस्त को उनका पै रोल समाप्त हो रहा था। उसी दिन वे पुनः जेल में वापसी कर गए।

उल्लेखनीय है कि वे पिछले 7 वर्षों से जेल में बंद थे। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वे इन दिनों सजायाफ्ता हैं।पिछले 6 अगस्त को वे पै रोल पर जेल से बाहर आए थे। मां का इलाज कराने के लिए उन्हें पै रोल मिला था। 15 दिनों तक बाहर रहने के दौरान उनकी दिनचर्या सामान्य रही।

बहुत ज्यादा सार्वजनिक कार्यक्रमों में नहीं दिखे थे। इस अवधि में वे 19 अगस्त को अपने पिता जेहल प्रसाद की पुण्यतिथि और इसके पूर्व एक दिन गोवर्धन मंदिर में सावन की सोमवारी पर भगवान भोलेनाथ के दरबार में श्रृंगार पूजा के दौरान अपनी हाजिरी लगाते दिखे थे।

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में साल 2016 में नालंदा जिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ था। तब वे नवादा से राजद के एमएलए थे। इस मामले मार्च 2016 में ही उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था।

2018 के दिसंबर महीने में उन्हें पटना के एमएलए_एमपी सोशल कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा मिली थी। 2016 से ही वे जेल में बंद हैं। हालांकि, बीच में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिली थी। तब वे कुछ दिनों के लिए बाहर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द होने के बाद वापस जेल चले गए थे। उस वक्त केस का ट्रायल चल रहा था। एक बार पिता के निधन पर श्राद्ध कर्म के लिए बाहर आए थे।

कुल मिलाकर 7 वर्षों से ज्यादा वक्त तक जेल में रहने के बाद वे कुछ दिनों के लिए नवादा आए थे। अब वापस लौट चुके हैं। उनकी वापसी से परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों में मायूसी है।

 









 




No comments