Header Ads

Breaking News

Political News : भाजपा नेता इंजीनियर रंजीत चला रहे कार्यकर्ता सम्मान समारोह, कौआकोल और बरबीघा में बुजुर्ग नेताओं को किया सम्मानित

  


भाजपा नेता इंजीनियर रंजीत चला रहे कार्यकर्ता सम्मान समारोह, कौआकोल और बरबीघा में बुजुर्ग नेताओं को किया सम्मानित

नवादा लाइव नेटवर्क।

भाजपा नेता और एनआरआई इंजीनियर रंजीत कुमार द्वारा इन दिनों नवादा लोकसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। 10 दिवसीय कार्यक्रम के तहत बुधवार को उन्होंने कौआकोल प्रखंड में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता को सम्मानित किया।

  बताया गया कि मंझिला शक्ति केंद्र के सलैया गांव में मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सिंह के आवास पर कौआकोल पश्चिमी मंडल के जनसंघ कालीन प्रमुख कार्यकर्ताओं एवं भाजपा के मंडल पदाधिकारियों सहित अन्य प्रमुख मंच तथा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को निवर्तमान अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इंजीनियर रंजीत कुमार द्वारा अंग वस्त्र और कलम देकर सम्मानित किया गया। इस बैठक में नारदीगंज के मंडल अध्यक्ष विपिन कुमार एवं गोविंदपुर विधानसभा के विस्तारक विजय कुमार पांडेय सहित पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी प्रकार गुरुवार को उन्होंने बरबीघा में भी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

इस दौरान श्री रंजीत ने कार्यकर्ताओं से केंद्र की भाजपा नीत सरकार और पीएम मोदी द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। कहा कि 2024 में केंद्र में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी दफा सरकार बननी तय है। कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी निभानी है। नवादा में भी बीजेपी का झंडा ऊंचा रहेगा। बता दें कि इं रंजीत खुद भी नवादा लोकसभा का चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ने को इच्छुक हैं।

No comments