Header Ads

Breaking News

Crime News : महंथ की हत्या में 11 वर्षों से फरार चल रही महिला दिल्ली में हुई गिरफ्तार, 8 आरोपित की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

  


महंथ की हत्या में 11 वर्षों से फरार चल रही महिला दिल्ली में हुई गिरफ्तार, 8 आरोपित की पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

महंथ की हत्या के मामले में 11 वर्षों से फरार चल रही एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला अकबरपुर थाना कांड संख्या 168 / 2012 से जुड़ा है। फरार चल रही महिला चंदन देवी बताई गई हैं। जो कि अकबरपुर थाना इलाके के कुहिला गांव की बताई गई हैं। सूचना नवादा पुलिस द्वारा सोशल साइट पर सार्वजनिक की गई है।

जानिए क्या है पूरा वाक्या 

29 जुलाई 2012 को अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुहिला गांव में नालंदा जिले के राजगीर के धर्मपुरा गांव स्थित मठ के महंथ संजय सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया था। ताकि लोग समझे कि महंथ ने आत्महत्या की है। 

लोग बताते हैं कि कुहिला में शादी होने के पूर्व से महिला का महंथ के साथ नजदीकी रिश्ते थे। शादी के बाद भी वह महंथ से बातचीत किया करती थी। इसका पता ससुराल के परिजनों चल गया। इसके बाद चंदन देवी के माध्यम से महंथ को अकबरपुर कुहिला गांव बुलया गया।

29 जुलाई 2012 की रात्रि महंत एक चेला के साथ पहुंचे थे। जहां उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे महंत की मौत हो गई थी। साथ रहे चेला भी गंभीर रूप से घायल हुए थे।

होश में आने के बाद महंथ के चेला ने घटना की सच्चाई बयां किया था। इसके बाद 9 लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया था। 9 में से 8 आरोपित फिलहाल न्यायालय से जमानत पर हैं। चंदन देवी 11वर्षों से फरार चल रही थी।

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चंदन देवी को नई दिल्ली के सागरपुर थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया। जो सूचना थी उसके मुताबिक वह हिसुआ के पांचूबीघा मोहल्ले के एक व्यक्ति के साथ वह रह रही थी।

पुलिस आरोपित महिला को नवादा ला रही है। जरूरी पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। महंथ संजय सिंह झारखंड के हंटरगंज का निवासी थे। इसकी हत्या कर लाश को फांसी के फंदे में तथ्य छुपाने के लिए लटका दिया गया था। 

No comments