Header Ads

Breaking News

Nawada Newes : राष्ट्रीय कवि संगम के अधिवेशन को ले नवादा पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष पीके राय, कार्यक्रम की दी जानकारी, कई अंतर्राष्ट्रीय कवि होंगे शामिल

  


राष्ट्रीय कवि संगम के अधिवेशन को ले नवादा पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष पीके राय, कार्यक्रम की दी जानकारी, कई अंतर्राष्ट्रीय कवि होंगे शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।

 शुक्रवार को सर्किट हाउस नवादा के सभागार में राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर कुमार राय प्रेस वार्ता कर आगामी एक एवं दो अक्टूबर 2023 को निर्धारित दो दिवसीय कवियों का अधिवेशन एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पर वृहद चर्चा की।

उन्होंने कहा कि हमारा राष्ट्रीय कवि संगम का सूत्र है "राष्ट्रीय जागरण धर्म हमारा"। इसी सूत्र के साथ पूरे बिहार से लगभग डेढ़ सौ कवि  आएंगे और अपने कार्यों का वृत रखेंगे तथा अपनी-अपनी कविता पाठ करेंगे।

 यह कार्य 30 सितंबर को शाम से शुरू हो जाएगा। दूर दराज के कवि 30 सितंबर को ही पहुंच जाएंगे। 01 अक्टूबर की सुबह 10:00 बजे प्रथम सत्र का उद्घाटन राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल उर्फ बाबूजी करेंगे। इसके बाद कार्य वृत लिया जाएगा। पूरे बिहार से आए कवियों को कार्य निर्देश दिया जाएगा। 

कार्यक्रम के दूसरे सत्र का उद्घाटन विकास वैभव बिहार पुलिस सेवा के वरीय अधिकारी करेंगे। इसमें उनके उद्बोधन के बाद बिहार भर से आए सभी लोग अपनी कविता पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम नवादा के नगर भवन के सभागार में 5:00 बजे तक चलेगा।

 संप्रति तृतीय सत्र 6 बजे शाम से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शुभारंभ होगा। जिसकी शुरुआत नवादा के प्राइवेट स्कूलों के चुने गए बच्चों से किया जाएगा। बाद में कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवियों को सौपा जाएगा। तब हास्य रस, वीर रस, श्रृंगार रस आदि से संबंधित कविताओं का आनंद लेंगे। 

इस सम्मेलन में कवि अर्जुन सिसोदिया, कवि शंभू शिखर, कवियित्री प्रियंका राय, ऊंँ नंदिनी, कवि जानी बैरागी, कवियित्री मनिका दूबे के साथ-साथ नवादा के कवियों की कविता का आनंद मिलेगा।

 02 अक्टूबर को सुबह के सत्र में शेष बिहार के कई जिलों से आए कवियों का कविता पाठ होगा। तत्पश्चात कई लोग नालंदा राजगीर पावापुरी जैसे दर्शनीय स्थलों का परिभ्रमण करेंगे। इसके बाद सभी कविगण अपने-अपने घर को प्रस्थान करेंगे। प्रेस वार्ता के दौरान प्रो. विजय कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।

No comments