Header Ads

Breaking News

Nawada News : भाजपाइयों ने जलाया सीएम नीतीश का पुतला, पर्व_त्योहारों की सरकारी छुट्टियों में कटौती से नाराजगी



भाजपाइयों ने जलाया सीएम नीतीश का पुतला, पर्व_त्योहारों की सरकारी छुट्टियों में कटौती से नाराजगी 

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई द्वारा हिन्दुओं के विभिन्न पर्व_त्योहारों की सरकारी छुट्टियों में कटौती के खिलाफ शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। 

 देखें वीडियो....!



पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर पुतला जलाया गया। इस दौरान कहा गया कि हिंदू विरोधी बिहार सरकार हिंदुओं के पावन पर्व रक्षा बंधन की सरकारी छुट्टी रद्द कर दिया और साथ में दुर्गा पूजा , दीपावली ,छठ जैसे महान पर्व की छुट्टी में कटौती की गई है। 

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि नीतीश कुमार एक धर्म विशेष को खुश करने के लिए तुष्टि करण की नीति अपना रहे हैं। नीतीश कुमार को बिहार की जनता  2024और 2025 में सबक सिखाएगी।

पुतला दहन के दौरान सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। नीतीश कुमार हाय हाय, हिंदू विरोधी नीतीश कुमार मुर्दावाद, हिंदुओ के पर्व त्योहार से खिलवाड़ करना बन्द करो,  बिहार के शिक्षकों के साथ जुल्म करना बंद करो आदि नारे लगाए गए।  

पुतला दहन के मौके पर महामंत्री विजय कुमार पाण्डे , उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता , विनोद कुमार भोली , जितेंद्र पासवान , मंत्री सुदामा चौहान , अनिरुद्ध सिंह , शिव यादव , युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिजीत कुमार , सोशल मीडिया जिला संयोजक तेजस सिन्हा,  मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य , हर्षिकेश महतो , राधेश्याम चौधरी , अवनिकांत भोला , गौतम भारती , मुकेश कुमार , अजय कुमार , अजीत शंकर , सुरेंद्र कुमार गोलू , रौशन नायक , गुलशन कुमार आदि मौजूद थे।

बता दें कि बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा पिछले दिनों सरकारी छुट्टियों में भारी कटौती की गई थी। जिसके बाद से शिक्षकों का विरोध शुरू हुआ था। बीजेपी इस मामले को हिंदुओं के पर्व_त्योहार से जोड़कर जोर शोर से उठा रही है। और सरकार के इस निर्णय को हिंदू विरोधी बता रही है।

 









 

No comments