Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिला शिक्षक सम्मान से नवाजे गए नवादा के 13 शिक्षक, डीईओ ने दिया प्रशस्ति पत्र



जिला शिक्षक सम्मान से नवाजे गए नवादा के 13 शिक्षक, डीईओ ने दिया प्रशस्ति पत्र 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

जिला शिक्षक सम्मान 2023 के लिए चयनित प्रारंभिक और माध्यमिक विद्यालयों 13 शिक्षकों को शनिवार 14 अक्कोटूबर सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार चौधरी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना मो. तनवीर आलम ने संयुक्त रूप से शिक्षक सम्मान प्रदान किया। 

इस सम्मान के लिए चयन समिति द्वारा शिक्षकों का चयन किया गया था। 5 सितंबर  शिक्षक दिवस के दिन ही सभी को सम्मानित किया जाना था। लेकिन, कतिपय कारणों से सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों को अधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र और गुलदस्ता प्रदान किया गया। इस मौके पर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान सचिव ललितेश्वर शर्मा,  कार्यालय सचिव पंकज कुमार, अरविंद तिवारी, नरेंद्र कुमार सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 

इस बीच, जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय में भी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संघ से जुड़े सम्मान पाने वाले शिक्षकों गणेश कुमार सिंह उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजवारा, प्रियंका कुमारी नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बढनपुर, वारसलीगंज, कोमल कुमारी उर्दू प्राथमिक विद्यालय पार नवादा, गौतम कुमार उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआ वारसलीगंज को अलग से प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अयोध्या पासवान कोषाध्यक्ष छोटे नारायण सिंह ,कृष्ण किशोर एवं रामरतन प्रसाद जिला सचिव मौजूद थे। 

इन शिक्षकों को मिला सम्मान

मुकेश कुमार, शिक्षक, केशोराम इंटर विद्यालय बीजू बीघा, मेसकौर।

 डॉ अनिल कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रोजेक्ट सादो लाल शाह आर्य इंटर विद्यालय अकबरपुर।

 भगवान प्रसाद, प्रभारी प्रधानाध्यापक, नेहरू स्मारक प्लस 2 उच्च विद्यालय नारपुर पकरिया नारदीगंज।

 प्राथमिक/मध्य विद्यालय

श्रीमती कोमल कुमारी, शिक्षिका, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पार नवादा।

 श्रीमती प्रियंका कुमारी, शिक्षिका, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बढ़नपुर, वारसलीगंज।

 सुरेश कुमार सुमन, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय एततिया, गोविंदपुर।

 राजेश कुमार, प्रधानाध्यापक, आदर्श मध्य विद्यालय घोषतांवा नवादा।

 रविन्द कुमार, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बभनौर, नरहट।

सुधांशु कुमार, शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय केंदुआ, सिरदला।

 वीरेंद्र वीर, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंडाचक, नरहट।

 गणेश कुमार सिंह, शिक्षक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजवाड़ा, रोह।

 संतोष कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, शेरपुर, वारसलीगंज। 

गौतम कुमार, शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुआ,वारिसलीगंज।





No comments