Header Ads

Breaking News

Crime News : हिरासत से फरार हुआ बंदी, अगले दिन ही गिरफ्तार, उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ किया था गिरफ्तार



Crime News : हिरासत से फरार हुआ बंदी, अगले दिन ही गिरफ्तार, उत्पाद पुलिस ने शराब के साथ किया था  गिरफ्तार

नवादा लाइव नेटवर्क।

उत्पाद पुलिस को चकमा देकर एक बंदी शुक्रवार को फरार हो गया था। जिसे शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पूर्व भगोड़ा के खिलाफ नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज कराया गया था।

टुनटुन मांझी

बताया जाता है कि उत्पाद पुलिस द्वारा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तपसी बिगहा गांव में छापामारी की गई थी। जहां से टुनटुन मांझी पिता बंगाली मांझी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग के थाना हाजत से बंद किया गया था। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

भागने के बाद उत्पाद टीम द्वारा उसकी खोजबीन की गई, लेकिन अता पता नहीं चला था। उसके सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन पकड़ में नहीं आया था। तब जाकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

देखें वीडियो...

उत्पाद इंस्पेक्टर सह उत्पाद थानाध्यक्ष सुमन कुमार झा द्वारा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद से आरोपित टुनटुन की गिरफ्तारी के लिए सघन छापमारी की जा रही थी।

इस बीच उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद ने बताया कि भगोड़ा टुनटुन को शनिवार की रात को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। हाजत से भागने के बाद वह गया चला गया था। अगले दिन घर लौटा। गुप्त सूचना के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वैसे, बता दें कि जिले में पुलिस अभिरक्षा से बंदियों के भागने की यह कोई नई घटना नहीं है। पूर्व में भी कई थाना हाजत, अस्पताल परिसर अथवा कोर्ट में पेशी के लिए लाए जाने के वक्त आरोपित फरार होता रहा है। फिलहाल, ताजा घटना ने उत्पाद विभाग और पुलिस की परेशानियां बढ़ा दी थी। लेकिन, गिरफ्तारी होने से पुलिस और उत्पाद विभाग दोनों ने राहत की सांस ली है।

No comments