Header Ads

Breaking News

Nawada News : भाजपाइयों ने किया लौह पुरुष और कैलाश पति मिश्रा को याद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

  


भाजपाइयों ने किया लौह पुरुष और कैलाश पति मिश्रा को याद, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

नवादा लाइव नेटवर्क। 

भारतीय जनता पार्टी, जिला इकाई नवादा द्वारा मंगलवार को कारू साहू सदन के प्रांगण में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती और स्व. कैलाश पति मिश्रा के जन्म शताब्दी पर वरिष्ट कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल मेहता और संचालन जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने किया।

देखें वीडियो...!

कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, सरदार बल्लभ भाई पटेल और स्व. कैलाश पति मिश्रा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण एवम वंदे मातरम गीत गाकर किया गया।

जनसंघ काल से लेकर भाजपा तक के काम करने वाले वरिष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जिले के 25 कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सभी सम्मानित किए कार्यकर्ताओं ने अपना अपना देश , पार्टी और समाज के लिए किए कार्यों को मंच से साझा किया और बताया कि आज हम अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि पार्टी और समाज के लिए जो काम किए हैं उनका फल मिल रहा है।

 पुराने कार्यकर्ता का सम्मान सिर्फ भाजपा पार्टी ही करती है, यही कारण है कि आज भाजपा 2 सीट से 303 सीट लाकर देश का नेतृत्व कर रही है।

जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मेहनत का फल है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। जनसंघ से भाजपा जिस उद्देश्य से बना वह आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी पूरा कर रहे हैं। चाहे वह कश्मीर से 370 धारा हटाना हो, तीन तलाक हो या राम मंदिर बनाने तक का का पूरा हो रहा है।

जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि आप वरिष्ट कार्यकर्ता का आशीर्वाद हम सबों को मिलता रहे, हम आप सबों का सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आपका जो बीज बोया गया था वह आज बड़ा बृक्ष बनकर तैयार है। निश्चित तौर पर आप सब से प्रेरणा लेकर हम सभी पार्टी का काम करते हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में हम नवादा जीतेंगे और देश में फिर से नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनायेगी। लौह पुरष सरदार बल्लभ भाई पटेल और कैलाश पति मिश्रा जी हमारे आदर्श हैं। 

निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने कहा कि पटेल जी देश को जोड़ने का काम किए और कैलाश पति मिश्रा जी संगठन को जोड़ने का काम किए। बहुत सारे कार्यकर्ता का त्याग, तपस्या का फल है जो आज पार्टी देश का नेतृत्व कर रही है। सभी वरिष्ट कार्यकर्ता का सम्मान आज हो रहा यह आगे भी चलता रहेगा।

मौके पर सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने_

भारत माता की जय 

वंदे मातरम 

लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल अमर रहे 

कैलाश पति मिश्रा अमर रहे के नारे लगाए।

इन कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित_

 श्री श्यामदेव सिंह, श्री दयानंद प्रसाद, श्री सुरेश प्रसाद, श्री दीवान जी , श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, श्री रामदेव यादव ,श्री बद्रीनारायण गुप्त , श्री सीताराम प्रसाद ,श्री सूर्यनारायण गुप्ता , श्री शिवकुमार गुप्ता , श्री सीताराम सिंह, श्री पवन कुमार गुप्ता ,श्री अश्विनी कुमार ,श्री राजकुमार भोला ,श्री रामपदारथ सिंह , श्री अशोक कुमार ,श्री राजेंद्र सिंह , श्री विनय कुमार ,श्री अजय कुमार भोला , श्री अनिरुद्ध प्रसाद ,श्री भोला मालाकार ,श्री सरयुग महतो ,श्री विजय भोजपुरी, अबुसलम वारसी , श्री अजीत सिन्हा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला कार्यालय मंत्री राधेश्याम चौधरी ने किया। इस दौरान जिला महामंत्री विजय पांडेय , जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सतीश सिन्हा, जितेंद्र पासवान , माधुरी वरनवाल, जिला कोषाध्यष विशु सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार , महिला मोर्चा अध्यक्ष गौरी रानी , ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय दांगी ,सुधीर सिंह, मुकेश महतो , हर्षिकेश महतो , मनोज पचड़ा , शिवराणी केशरी , किरण भारती , शिवरानी केसरी , पुनीता बरनवाल , कुंदन प्रभाकर इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments