Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा और रजौली के डीसीएलआर का हुआ तबादला, नए अधिकारी का भी हो गया पदस्थापन



नवादा और रजौली के डीसीएलआर का हुआ तबादला, नए अधिकारी का भी हो गया पदस्थापन

नवादा लाइव नेटवर्क।

बिहार सरकार द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के 85 अधिकारियों का तबादला_पदस्थापन किया गया है। इसकी जद में नवादा जिले के दोनों भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) आए हैं। ?

नवादा सदर के डीसीएलआर पारुल प्रिया को यहां से स्थानांतरित करते हुए विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सामान्य प्रशासन विभाग, पटना के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इसी प्रकार रजौली के डीसीएलआर मो. जफर हसन को स्थानांतरित करते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी रोहतास के पद पर पदस्थापित किया गया है।

इन दोनों पदों पर नए पदाधिकारी का पदस्थापन भी कर दिया गया है। सरकार के अवर सचिव के स्तर से जारी तबादला_पदस्थापन आदेश के अनुसार अपर अनुमंडल पदाधिकारी गोगरी (खगड़िया) चंद्र किशोर सिंह नवादा सदर के डीसीएलआर बनाए गए हैं। 

जबकि, अपर अनुमंडल पदाधिकारी त्रिवेणीगंज(सुपौल) प्रमोद कुमार रजौली के डीसीएलआर  बनाए गए हैं। 26.10.23 की तिथि में यह स्थानांतरण_पदस्थापन का आदेश जारी किया गया है।

बड़े पैमाने पर किए गए तबादला_पदस्थापन के पीछे 2024 का लोकसभा चुनाव माना जा रहा है। 

 
 

No comments