Header Ads

Breaking News

Nawada News : पुण्य तिथि पर श्रद्धा से याद किए गए लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान, कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि

  


पुण्य तिथि पर श्रद्धा से याद किए गए लोजपा संस्थापक राम विलास पासवान, कार्यकर्ताओं ने दिया श्रद्धांजलि

नावदा लाइव नेटवर्क। 

रविवार 8 अक्तूबर को लोजपा के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की तीसरी पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई। लोजपा के दोनों धड़े राष्ट्रीय लोकजनशक्ति पार्टी और लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा अलग_अलग समारोह आयोजित किया गया।

 रालोजपा जिला कार्यलय, मथुरा भवन नवादा में लोजपा के संस्थापक और पदम् विभूषण से सम्मानित पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया।

 कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोजपा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने की। इस मौके पर रामविलास पासवान के द्वारा देश में किये गए बेहतर कार्यो को याद किया गया। कहा गया कि रामविलास पासवान जी ने हमेशा से सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर राजनीति की। कभी भी किसी से जात पात के आधार पर भेदभाव नहीं किया। हमेशा सभी के विकास में सदा ततपर रहते थे। 

आज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी भी पशुपति कुमार पारस जी के नेतृत्व में सदा रामविलास पासवान के बताए रास्ते एवं उनके सिद्धांतों पर चलती है। पुण्य तिथि के अवसर पर जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने विभिन्न दलों से आये सैकड़ों लोगों को पार्टी में शामिल करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। सदस्यता ग्रहण करने वालों में परमानंद सिंह ,सुल्तान अहमद, अर्जुन रविदास, मुसाफिर प्रसाद, कृष्णदेव यादव, विधानचंद्र कुमार, सोनू कुमार, कुंदन कुमार,राजीव कुमार, कुंदन पासवान , राहुल कुमार, अशोक कुमार, गुड्डू कुमार, बसंत पासवान प्रमुख रहे। इनके साथ ही सैकड़ों लोगों ने सांसद चंदन सिंह में आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर दलित सेना के जिलाध्यक्ष रंजीत पासवान, जिला के वरीय उपाध्यक्ष डॉ एम ए हक, जिला प्रधान महासचिव सत्यप्रकाश शर्मा, जिला अधिवक्ता सेल अध्यक्ष पवन कुमार पंकज, जिला उपाध्यक्ष चंदन कुशवाहा, जिला महासचिव सौरव कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार, नरहट प्रखंड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पासवान, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष शाहिद खान, नवादा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश सिंह, नारदीगंज प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष सुरेश सिंह, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका राम, रोह पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, रोह पक्षमी प्रखंड अध्यक्ष गोपाल प्रसाद वशिष्ठ, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष बसंत पासवान आदि लोग उपस्थित थे।

दूसरी ओर लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। मौके पर पार्टी नेता आरपी साहू, अयोध्या पासवान सहित उपस्थित अन्य कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि दी। मौके पर उनके विचारों को आत्मसात करने और पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लिया गया।

No comments