Header Ads

Breaking News

Nawada News : राजद कार्यालय में महेंद्र यादव ने किया झंडोतोलन, मथुरा यादव ने बाघीबरडीहा पंप किया ध्वजारोहण

 


राजद कार्यालय में महेंद्र यादव ने किया झंडोतोलन, मथुरा यादव ने बाघीबरडीहा पंप किया ध्वजारोहण

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारतीय गणतंत्र के 75 वीं वर्षगांठ पर नगर के श्रीकृष्णा प्रसाद स्मारक स्थल पर बायोवृद्ध और सेवानिवृत शिक्षक रामबालक यादव ने झंडोतोलन किया। जबकि कोर्ट के पीछे स्थित राजद कार्यालय में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने राष्ट्रध्वज फहराया।

 इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शान से लहराते तिरंगे को सलामी दी। बड़ी संख्या में जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं और देशभक्त नागरिकों ने राष्ट्र गान गाकर और बलिदानियों तथा स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया। 

मौके पर एमएलसी अशोक कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, जिला परिषद सदस्य वीणा देवी, राज कृष्णा वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन एकलव्य कुमार आदि ने इस राष्ट्रीय उत्सव की प्रासंगिकता पर चर्चा करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्वभर में सर्वोच्च है। क्योंकि इस गुलदस्ते में विविधता के बावजूद एकता के फूल खिलते रहे हैं।

 मौके पर वरिष्ठ नेता मो कैसर मुन्ना, सुरेन्द्र यादव, प्रिंस तमन्ना, मो. नौशाद, शशिभूषण शर्मा, संतोष चौधरी, मो. सलाउद्दीन उर्फ़ मच्छड़, नंदकिशोर बाजपेयी, गांधी यादव, मदन राय, उमेश हरी, डॉ मदन कुमार, बिट्टू यादव आदि मौजूद थे। 

इधर, चक्रपाणि फ्यूल स्टेशन (पेट्रोल पंप) बाघी बरडीहा परिसर में संचालक मथुरा यादव ने झंडोतोलन कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पंप के कर्मी सहित आसपास के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट :- शम्भु विश्वकर्मा।


 














No comments