Header Ads

Breaking News

Nawada News : पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है : सांसद विवेक ठाकुर



पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है : सांसद विवेक ठाकुर

वारिसलीगंज विधानसभा के मोहिउद्दीनपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के वारिसलीगंज विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लाभार्थी पत्र, प्रशस्ति पत्र वितरित कर लाभार्थियों से संवाद किया।

सांसद विवेक ठाकुर ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का सपना साकार होने जा रहा है। सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांव-गांव तक प्रत्येक नागरिक को लाभ मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ही इसलिए किया गया है ताकि अगर किसी पात्र व्यक्ति को लाभ नहीं मिल रहा तो इस यात्रा के दौरान वह अपना पंजीकरण कराकर योजना का लाभ ले सकता है। मोदी की गारंटी की गाड़ी जन जन तक जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं को जानकारी दे रही है।

विवेक ठाकुर ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने तक भारत को विश्व में अग्रणी विकसित राष्ट्रों में शामिल कराना है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई।

नवादा पहुंचे विवेक ठाकुर ने ग्राम लोहरपुरा में जनसंघ काल के पार्टी के कार्यकर्ता गर्भु महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

इस दौरान विवेक ठाकुर के साथ ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, वारिसलिगंज विधायक श्रीमती अरुणा देवी, लोकसभा संयोजक विनय कुमार, ज़िला महामंत्री शैलेंद्र शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, युवा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, गोपाल कुमार सोनू, इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उसके बाद राज्य सभा सांसद विवेक ठाकुर, पूर्व मंत्री डॉ प्रेम कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह ने नवादा परिषदन में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इन नेताओं ने बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला। कहा कि विकास के नाम पर चाचा_भतीजा लोगों को ठग रहे हैं। पुरानी वैकेंसी को नया बना रहे हैं। केंद्र सरकार भरपूर मदद कर रही है, लेकिन बिहार सरकार का रवैया सहयोगात्मक नहीं है। राम मंदिर के उद्घाटन को देश के करोड़ों जनता की भावना से जुड़ा होना बताया। कहा की बिहार सरकार धार्मिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने में विफल रही है। 

एक सवाल पर विवेक ठाकुर ने कहा कि गृह मंत्री कह ही चुके हैं बीजेपी नवादा सीट से चुनाव लडेगी। एक अन्य सवाल पर विवेक ठाकुर ने कहा कि श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन तिलैया स्टेशन से कराने की दिशा में काम चल रहा है। जल्द ही सही निर्णय हो जायेगा। 

प्रेस वार्ता में उनके साथ ज़िलाध्यक्ष अनिल मेहता, निवर्तमान ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, लोकसभा संयोजक विनय कुमार, ज़िला महामंत्री विजय कुमार पांडेय, ज़िला उपाध्यक्ष विनोद भोली, प्रताप रंजन, विश्वास सिंह, अभिजीत कुमार सिन्हा, तेजस सिन्हा, अवनिकान्त भोला, मनोज कुमार, सुधीर कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 देखें वीडियो...!



No comments