Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा में आरओबी निर्माण की मिली स्वीकृति, 174.43 करोड़ रुपए होगा खर्च

  

प्रतिकात्मक तस्वीर

नवादा में आरओबी निर्माण की मिली स्वीकृति, 174.43 करोड़ रुपए होगा खर्च

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिलेवासियों की एक चिर प्रतीक्षित मांग पूरी हो गई है। रेल मंत्रालय के द्वारा नवादा माल गोदाम के पास रोड ओवर ब्रिज बनाने की स्वीकृति दे दी गई है। इसके लिए 174.43 करोड रुपए का आवंटन किया गया है। 99.05 करोड रुपए रेलवे की ओर से इस आरओबी निर्माण के लिए दिया जाएगा। जबकि शेष 75.38 करोड़ रुपए बिहार सरकार को देना होगा।

 क्रॉसिंग नंबर 33/ b1 किमी 70/06_07 पर इस आरओबी का निर्माण होगा। रेल मंत्रालय द्वारा इसकी सूचना रेल मंडल दानापुर और पूर्व_मध्य रेलवे हाजीपुर के वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है।

  20 फरवरी 2024 की तिथि में लखन लाल मीणा, डायरेक्टर, सिविल इंजीनियर (B&S)_2 और संजय कुमार सिंह मेंबर फाइनेंस के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी हुआ है।

 बता दें कि इस फाटक के पास आरओबी के नहीं रहने से नवादा शहर में प्रतिदिन हर घंटे जाम की समस्या उत्पन्न होती है  जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी होती है। आरओबी यह मांग लंबे समय से नवादा के लोगों के द्वारा किया जा रहा था। 

23 नवंबर 2022 को केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के द्वारा आरा में आयोजित एक जनसभा के दौरान इस स्थान पर आरओबी निर्माण के लिए स्वीकृति देने की बात कही गई थी। तब उक्त योजना की राशि करीब 74 करोड रुपए थी। कतिपय कारणों से तब निर्माण शुरू नहीं हो पाया था।  अब इस योजना का लागत 174.43 करोड रुपए हो गया है। 

बहरहाल, रेलवे द्वारा आरओबी निर्माण की स्वीकृति देने से नवादा जिले की खासकर नवादा शहर वासियों की एक बड़ी मांग पूरी हो गई है। आरएलजेपी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने कहा कि नवादा सांसद चंदन सिंह के प्रयासों से इसकी स्वीकृति मिली है। उन्होंने इसके लिए सांसद के प्रति आभार जताया है।



No comments