Header Ads

Breaking News

Yoga Day 2024 : योग दिवस की बड़ी तैयारियां, सांसद विवेक ठाकुर भी होंगे शामिल


योग दिवस की बड़ी तैयारियां, सांसद विवेक ठाकुर भी होंगे शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।


21 जून शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नवादा में बड़ी तैयारियां की जा रही है। सांसद विवेक ठाकुर भी इस आयोजन में शामिल होंगे। सुबह 06 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। नवादा के आर्य समाज मंदिर प्रांगण में आयोजित योगा शिविर में सांसद विवेक ठाकुर भी शामिल होंगे।


भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने बताया कि योगा दिवस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 

 


भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, विनोद कुमार भोली, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष गरीमन महतो, राजेश कुमार आर्य, मुकेश महतो, अजय वर्मा, राजेश कुमार आदि कार्यकर्ताओं ने आर्य समाज मंदिर में बैठक कर तैयारियाें की समीक्षा की।


दूसरी ओर पतंजलि द्वारा गांधी इंटर स्कूल में बड़ा आयोजन किया गया है। इसमें पतंजलि युवा भारत संगठन के शंभु शंकर उर्फ मनोरंजन, जिला प्रभारी जितेंद्र स्वाभिमानी, बजरंग दल के जितेंद्र प्रताप जीतू आदि शामिल होंगे। नवादा शहर के अलावा जिले के सभी शहर-बाजार व कस्बों में योग दिवस पर विशेष आयोजन की तैयारियां है। 

 



No comments