Header Ads

Breaking News

Political News : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का स्वागत-अभिनंदन 20 को, नवादा की होगी बड़ी भागीदारी

  


केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी का स्वागत-अभिनंदन 20 को, नवादा की होगी बड़ी भागीदारी


नवादा लाइव नेटवर्क।


केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर के संरक्षक जीतन राम मांझी का स्वागत अभिनंदन समारोह 20 जुलाई को राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में किया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता नेता अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। नवादा में रविवार को जिलाध्यक्ष अशोक मांझी व उपाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं नेताओं की बैठक हुई, जिसमें प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता व उसमें नवादा की भागीदारी पर चर्चा हुई। 

बैठक बाद उपाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि पहली बार केंद्रीय मंत्री बने पार्टी के सर्वमान्य नेता जीतन राम मांझी का पार्टी की ओर से स्वागत व अभिनंदन का कार्यक्रम 20 जुलाई को निर्धारित है। इसमें नवादा की बड़ी भागीदारी होगी। पार्टी की जिला कार्यकारिणी व प्रखंड अध्यक्षों के साथ चर्चा हुई है। सभी कार्यकर्ता अपने स्तर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। मांझी जी के केंद्रीय मंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का बेहतर संगठन पूरे बिहार में है। श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में उनका स्वागत-अभिनंदन का कार्यक्रम भव्य होगा।

 


No comments