Header Ads

Breaking News

Nawada News : विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, धान की फसल देखने गए थे खेत

  

मृतक का फाइल फोटो 

विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, धान की फसल देखने गए थे खेत


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के दलेलपुर गांव में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सियाशरण यादव का 28 वर्षीय पुत्र रामप्रवेश कुमार बताए गए हैं। घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल हो गया है। घटना मंगलवार की सुबह में हुई।


बताया जाता जाता है कि रामप्रवेश कुमार खेत में लगे धान की फसल को देखने के लिए गए थे। तभी बिजली प्रवाहित तार के सम्पर्क में आ गए। खबर मिलते ही परिजनों के अलावा आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य नारदीगंज लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। मृतक को एक पुत्र व पुत्री है। दोनों बच्चे छोटे-छोटे हैं।

 












No comments