Header Ads

Breaking News

Political News : भाजपा नगर मंडल का सदस्यता अभियान शुरू, सांसद विवेक ठाकुर हुए शामिल



भाजपा नगर मंडल का सदस्यता अभियान शुरू, सांसद विवेक ठाकुर हुए शामिल


नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा नगर मंडल भाजपा द्वारा रविवार को देशव्यापी सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ किया गया। नगर के आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा ने किया। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि नवादा सांसद विवेक ठाकुर मौजूद रहे। भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद वंदेमातरम गीत गाकर कार्यक्रम का अागाज किया गया।


मौके पर सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही देश की ऐसी पार्टी है तो देश को परम वैभव के खिखर पर ले जायेगी। भाजपा का देश व्यापी सदयता अभियान चल रहा है, आपलोग भी भाजपा का सदस्य बनकर पार्टी को मजबूत करें। आप लोगों के सहयोग से ही आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश चहुंमुखी विकास कर रहा है। 

 


आज नवादा में भी फोर लेन सड़क बना जिससे लोग मात्र 2 घंटा में पटना पहुंच रहे हैं। नवादा में बहुत जल्द रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण होने वाला है। 15 सितंबर से नवादा से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने लगेगी। आप लोग एक साथ बाबा बैद्यनाथ धाम और काशी विश्वनाथ का दर्शन कर सकेंगे। आग्रह है कि आप लोग स्वयं भाजपा का सदस्य बनें और साथ में लोगों से मिलकर 100 सदस्य बनाएं।

 


जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की नवादा जिला में सदस्यता अभियान पूरे जोर से चल रहा है, आप सभी नवादा नगर में भी घर घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाएं। नवादा शहर में टोली बनाकर गली-गली, घर-घर जाकर लोगों से मिलकर पार्टी का सदस्य बनाएं। आप लोगों की मेहनत से नवादा जिला सदस्यता में पूरे बिहार में अग्रणी रहेगा।

 


जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि भाजपा का सदस्यता पर्व कार्यक्रम 6 वर्ष पर किया जाता है। इस सदस्यता कार्यक्रम को अभियान के रूप में लेकर लक्ष्य को पार करना है। नवादा जिला भाजपा का सभी 25 मंडलों में सदस्यता अभियान शुरू हो गया है।

 


नवादा नगर मंडल में तीन सदस्यीय सदस्य प्रभारी का टोली बनाया गया है, जिसमे राधे श्याम चौधरी, राजेश कुमार आर्य, शिवरानी केसरी शामिल हैं। आप सभी नवादा नगर के सभी मुहल्लों के घरों में जाकर 8800002024 नंबर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा का सदस्य बनाएं।

 


मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिलाध्यक्ष शशिभूषण बबलू ने भी सदस्यता कैसे बढ़ाया जाए इस पर विचार रखा। अंत में नगर अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य ने मुख्य अतिथि सांसद विवेक ठाकुर सहित आए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों को धन्यवाद ज्ञापन किया।

 


कार्यक्रम में चिकित्सा मंच के संयोजक डॉ. महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन, बिनोद कुमार भोली, जिला कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह, नगर महामंत्री महावीर चंद्रवंशी, मनोज गुप्ता, राजेश कुमार, गुलशन कुमार, अजीत शंकर, आर्य सिंह, पंकज नारायण, रिंकी बरनवाल, उमेश वरनवाल, मुन्ना प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद, अर्जुन प्रसाद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।





No comments