Header Ads

Breaking News

Nawada News : भारत_पाक के बीच सीजफायर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य_पराक्रम को किया सलाम

  


भारत_पाक के बीच सीजफायर के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला तिरंगा यात्रा, सेना के शौर्य_पराक्रम को किया सलाम

नवादा लाइव नेटवर्क।

भारत_पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद नवादा जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को सलाम किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन के निर्देश पर वीआईपी कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय से भगत सिंह होते हुए नगर थाना तक आयोजित तिरंगा यात्रा में पार्टी के सीनियर लीडर बंगाली पासवान प्रतिनिधि बिहार प्रदेश, उपाध्यक्ष अंजनी कुमार उर्फ़ पप्पू ने कहा कि भारत के सैनिको ने आज पाकिस्तान क़ो सबक सिखाया। पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकी हमें कमजोर समझते रहे। लेकिन जब जवाब मिला तो पूरा पाकिस्तान दहल उठा। 


पार्टी महासचिव एजाज अली मुन्ना ने कहा कि मैं अपने भारत के सैनिको क़ो सलाम करता हूं। आज हमारे सैनिको ने जबाजी दिखाते हुए ताबड़तोड़ हमला कर पाकिस्तान को  लोहे का चना चबाने को मजबूर किया। 

  कंधार विमान, 1999 कारगिल युद्ध के दौरान भाजपा की सरकार जबाब दे दी होती तो सांसद हमला 2001, अक्षरधाम 2022, अमरनाथ यात्रा 2002 एवं 2017 पठानकोट, 2016 उड़ी हमला, पुलामा हमला 2019 अब जो 2025 मे पहलगाम में हमला हुआ वो नहीं होता। 


हमारे सैनिक जो शहीद हुए, महिलाओ की मांग जो सुना हुआ वो नहीं होता। ये सब हमारे प्रधानमंत्री की कमजोरी के नतीजे हैं। हमारे नेता राहुल गांधी ने पहलगाम के हमले पर जोर शोर से आवाज उठाया। आज हमारे भारत के सैनिक का डंका पुरे विश्व मे बज रहा है। विरोधी कांप उठे। 

इस अवसर पर सकदेव सिंह, गणेश सिंह, मो इमरान, डॉ केपी सिंह, मनीष कुमार इंटक सेल अध्यक्ष, मो गुड्डू अध्यक्ष अल्पसंख्यक सेल, अखिलेश सिंह, कृष्ण कुमार प्रभाकर, डॉ शैलेन्द्र कुमार, विनोद कुमार पप्पू अध्यक्ष सेवा दल, गौतम कुमार मिडिया सेल, रामाशीष कुमार, कमलेश सैनी, विजय कुमार, चाणक्य राहुल, अब्दुला आजम, अरविन्द वारसी, विकास कुमार, मिलन सिंह चंद्रवंशी इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments