Header Ads

Breaking News

Nawada News : दबंग युवक ने महिला को मारी गोली, चिंताजनक स्थिति में बिम्स पावापुरी रेफर


नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले के गोविंदपुर थाना इलाके के सरकंडा पंचायत की डेलुआ गांव में सोमवार की सुबह एक दबंग युवक ने एक 25 साल की महिला रूबी देवी को गोली मार दिया और फरार हो गया। गोली मारने वाला युवक उसी गांव का कौशल यादव बताया गया है। 

 बताया जाता है कि रंजीत यादव की अपने छोटे लड़का और भांजी को रविवार शाम शौच के लिए बघार ले जा रही थी। रास्ते में कौशल यादव से आमना सामना हुआ तो वह भद्दी भद्दी गालियां रूबी देवी को देने लगा। उस वक्त वह शराब के नशे में था। इस कारण महिला वहां से चुपचाप निकल गई।

 सोमवार की सुबह में महिला कौशल यादव के घर जाकर रविवार की शाम को किये गए गाली गलौज की तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान कौशल घर के अंदर गया और पिस्टल लेकर बाहर निकाला। फिर गोली चला दी। गोली महिला के जांघ के ऊपर कमर में लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 इस बीच महिला का पति रंजीत यादव वहां पहुंच गए। उन्होंने विरोध जताया तो उसपर भी पिस्तौल तान दिया। जिसके बाद हाथ में रहे लाठी से रंजीत ने कौशल के उस हाथ पर प्रहार किया जिसमें पिस्तौल था। लाठी के प्रहार से पिस्तौल के दो टुकड़ा हो गया। जिसके बाद कौशल फरार हो गया।

 बाद में घायल पत्नी को लेकर रंजीत गोविंदपर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से बिम्स पावापुरी भेजा गया है।

महिला के पति रंजीत यादव ने पिस्टल का टूटा हुआ दो भाग थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष डॉ नरेंद्र प्रसाद को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया की आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर रंजीत यादव ने उदास मन से बोला कि हमारे पत्नी से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। अकारण ऐसी घटना को अंजाम दिया गया।

No comments