Header Ads

Breaking News

Nawada News : एमएलसी चुनाव : जानिए किस प्रखंड में कितने वोटर

मतदान सामग्री लिए चुनावकर्मी


एमएलसी चुनाव : जानिए किस प्रखंड में कितने वोटर 

14 बूथों पर 2875 मतदाता वोट डाल करेंगे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

नवादा लाइव नेटवर्क। 


एमएलसी चुनाव के लिए आज सोमवार 4 अप्रैल को जिले के 14 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। सभी प्रखंड मुख्यालयों में ही एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। 2875 मतदाता 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। प्रशासनिक स्तर पर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पांच जोन, दो सुपर जोन व 14 गश्ती दल की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टी, गश्ती दल सह मत पेटिका संग्रह दल, स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं सुपर जोनल अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर और पुलिस अधिकारियों को डीएम द्वारा ब्रीफिंग की गई। 

डीआरडीए सभागार में आयोजित ब्रीफिंग में डीएम ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देकर ड्यूटी के लिए विदा किया। मौके पर जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डा. कारी प्रसाद महतो, मुख्यालय डीएसपी अनिल कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास, जिला कल्याण पदाधिकारी चंद्र प्रकाश आदि अधिकारी उपस्थित थे।

चुनाव के लिए तैयार होमगार्ड जवान


180 निरक्षर मतदाता को मिलेगा सहयोगी 

 
- साक्षर मतदाता स्वयं मतदान करेंगे।  निरक्षर मतदाता 18 वर्ष से ऊपर के व्यक्ति से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। निरक्षर मतदाताओं की कुल संख्या 180 है।


पीठासीन अधिकारियों को उपलब्ध कराए गए सामान


मतदान के मद्देनजर सभी पीठासीन पदाधिकारियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।  मतपेटी समेत अन्य जरुरी दस्तावेज देकर बूथों के  लिए रवाना किया गया। रूट चार्ट के अनुसार ही बूथों तक पहुंचने को कहा गया।

 

मतदान से जुड़े अधिकारियों को ब्रीफ करते डीएम

प्रखंडों में वोटरों की संख्या

 
- प्रखंड कार्यालय नारदीगंज - 177
- अनुमंडल कार्यालय नवादा - 230
- प्रखंड कार्यालय वारिसलीगंज - 238
- उच्च विद्यालय चंडीनावां, काशीचक - 115
- प्रखंड कार्यालय पकरीबरावां - 263
- प्रखंड कार्यालय हिसुआ -154
- प्रखंड कार्यालय नरहट - 158
- प्रखंड कार्यालय मेसकौर - 162
- प्रखंड कार्यालय सिरदला - 245
- प्रखंड कार्यालय रजौली - 218
- प्रखंड कार्यालय अकबरपुर - 304
- प्रखंड कार्यालय रोह - 237
- प्रखंड कार्यालय गोविन्दपुर - 143
- प्रखंड कार्यालय कौआकोल - 231
नोट- अकबरपुर में  सर्वाधिक 304 व काशीचक में  सबसे कम 115 वोटर

महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर 

 
डीएम - 9473191256
एसपी - 9431822975
एडीएम - 9473191257
सदर एसडीएम - 9473191258
रजौली एसडीएम - 9473191259
जिला नियंत्रण कक्ष - 06324-212261

No comments