Header Ads

Breaking News

Nawada News : आप भी जानिए, एमएलसी चुनाव में किस प्रखंड में पड़े कितने वोट

 

वोट डालने के बाद विक्ट्री का निशान दिखाते सांसद चंदन सिंह

आप भी जानिए, एमएलसी चुनाव में किस प्रखंड में पड़े कितने वोट

99.59 रहा वोटिंग का प्रतिशत
6 प्रखंडों में शत-प्रतिशत वोटिंग
नवादा में 2875 में 2862 मतदाताओं ने डाले वोट
1273 पुरूष व 1589 महिला मतदाताओं ने मतदान में लिया हिस्सा



नवादा लाइव नेटवर्क।
स्थानीय निकाय कोटे के बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए सोमवार को जिले के 14 बूथों पर मतदान कराया गया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। कुल 99.59 प्रतिशत वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही चुनावी मैदान में डटे 11 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। तीखी धूप की परवाह किए बगैर वोटर मतदान करने पहुंचे। सुबह 8 बजे से शाम के 4 बजे तक वोटिंग हुई। कुल 2875 में 2862 वोटरों जिसमें 1273 पुरूष व 1589 महिला मतदाताओं ने अपने वोट डाले।

दोपहर दो बजे तक 96 प्रतिशत वोटिंग संपन्न हो गई थी। प्रेक्षक सह सूचना प्रावैधिकी विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, डीएम यश पाल मीणा, एसपी डीएस सावलाराम,  एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी डाॅ. कारी प्रसाद महतो, सदर एसडीएम उमेश कुमार भारती, रजौली एसडीएम आदित्य कुमार पीयूष समेत अन्य अधिकारी लगातार मतदान का जायजा लेते रहे।

छह प्रखंडों में 100 फीसद मतदान

जिले के छह प्रखंडों नारदीगंज, काशीचक, नरहट, रजौली, रोह व गोविंदपुर में सभी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अन्य प्रखंडों में 99 प्रतिशत मतदान हुआ।

सुरक्षा की थी मुक्कमल व्यवस्था 

बूथों पर सुरक्षा को व्यवस्था चाक-चौबंद थी। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरी तरह चौकस रहे। सभी बूथों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। सुपर जोनल, जोनल व गश्ती दल में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व जवान लगातार बूथों का निरीक्षण करते रहे।

सांसद-विधायक ने किया मतदान

सदर अनुमंडल कार्यालय स्थित नवादा प्रखंड के बूथ पर सांसद चंदन सिंह, विधायक विभा देवी ने मतदान किया। इसके अलावा रोह में गोविंदपुर विधायक मो. कामरान, रजौली में विधायक प्रकाश वीर, वारिसलीगंज में विधायक अरूणा देवी ने मतदान किया।

कहां कितने पड़े वोट 


प्रखंड  -----कुल वोटर - पुरुष - महिला - कुल मतदान
नारदीगंज -----177------ 68 ----109 ----- 177
नवादा --------- 230 -----100 ---128 ----- 228
वारिसलीगंज ---238 -----109 ---127 ----- -236
काशीचक -------115 ------50 ---- 65 ----- 115
पकरीबरावां ---- 263 -----116 ---146 -------262
हिसुआ ---------154 ------ 69 ----- 84 -----153
नरहट --------- 158 ------ 66 ----- 92 ----- 158
मेसकौर ------- 162 ------ 70 ----- 90 ----- 160
सिरदला --------245 ------104 --- 140------ 244
रजौली --------- 218 ------109 --- 109 ----- 218
अकबरपुर ------304 ------ 135 ----166 -----301
रोह ------------237 ------ 102 ---- 135 -----237
गोविंदपुर ------143 ------ 61 -------- 82 -----143
कौआकोल ------ 231 ------114 -----116 -----230

 


रोह में वोट देकर निकलते विधायक मो. कामरान

कौआकोल में मतदान का निरीक्षण करने पहुंची डीएम यशपाल मीणा

No comments