Header Ads

Breaking News

Nawada News :किशोरी की हत्याकर शव को कुआं में फेंका, गांव का ही एक आरोपी धराया

गिरफ्तार आरोपी

नवादा लाइव नेटवर्क। 


खबर नवादा जिले के गोविंदपुर थाना इलाके की है। जहां शुक्रवार 15 अप्रैल को पुरैनी गांव के बघार स्थित एक कुआं से जयपुर गांव की 13 वर्षीया लड़की का शव बरामद हुआ था। अब पुलिस ने उक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मृतका किशोरी के गांव का है। 

समीना कुमारी का शव बरामद हुआ था। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हुआ था कि उसकी हत्या कर शव को कुंआ में फेंका गया। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेन्द्र किशोर सिंह ने सूचना बाद लड़की का शव बरामद किया था। मृतका के शरीर पर जगह चोट के निशान थे। घटना को लकर परिजनों द्वारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसमें जयपुर निवासी संजय राम काे भी अभियुक्त बनाया गया था। 

पुलिस ने संजय राम काे गिरफ्तार कर ली है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया गया कि घटना में शामिल अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

No comments