Header Ads

Breaking News

Greedy relatives : दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के अपहरण में मां-बाप-भाैजाई ही निकले साजिशकर्ता, 8 रिश्तेदार सहित 9 गिरफ्तार

  


दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के अपहरण में मां-बाप-भाैजाई ही निकले साजिशकर्ता, 8 रिश्तेदार सहित 9 गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपियों से मोटी रकम की वूसली के लिए किया नाटक

 राजस्थान से बरामद हुई कथित अपहृता दुष्कर्म पीड़िता किशोरी

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के गोविंदपुर थाना इलाके के एक गांव से दुष्कर्म पीड़िता किशोरी के अपहरण का राजफाश हो गया है। पुलिस ने जो खुलासा किया है उसमें रिश्ते शर्मसार हो गए। मां-बाप-भौजाई सहित 9 की गिरफ्तारी हुई है। दुष्कर्म के आरोपितों से मोटी रकम की वसूली के चक्कर में सभी हवालात पहुंच गए। पुलिस थ्योरी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण हुआ ही नहीं था बल्कि स्वांग रचा गया था। परिवार के लोगों ने ही उसे राजस्थान पहुंचा दिया था।

थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाण्डेय के अनुसार राजस्थान के फुलेरा थाना इलके से कथित अपहृता की बरामदगी हुई। पीड़िता से पूछताछ और तकनीकी सहायता से घटना का राजफाश हुआ। कुल नौ लोगों की गिरफ्तारी हुई। जिसमें आठ रिश्तेदार ही हैं।

दुष्कर्म पीड़िता की मां ने 20 मई को अपहरण की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। गांव के ही चार युवकों पवन कुमार, कमलेश राम, सुरेश प्रसाद राजवंशी, राजीव कुमार को प्राथमिकी में आरोपित किया गया था। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एक नामजद पवन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जो जेल में बंद दुष्कर्म आरोपित दिवान राजवंशी का सगा भाई है।


पुलिस के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता की भाभी की बातचीत केश उठाने के लिए जेल में बंद आरोपितों के परिवार वालों से चल रही थी। आरोपितों के परिजनों से लेन-देन की राशि पर मामला फंस गया था। मोटी रकम की मांग की जा रही थी। इस बीच पीड़िता की भाभी ने अपने मायके के दोस्त राजीव कुमार के साथ साजिश रचकर पीड़िता को जयपुर के फुलेरा भेज दिया। राजस्थान में राजगीर के रहने वाले एक परिचित आंनद पाण्डेय के बहन के घर में पीड़िता को रखा गया था।

 अनुसंधान के दौरान तकनीकी सहायता से लड़की को बरामद किया गया। जिसके बाद पूरी कहानी का पटाक्षेप हो गया। किंगपीन पीड़िता की भाभी, मां, पिता, दो भाई, मौसा, मौसी के साथ ही राजगीर के कोनार नगर से राजीव राजवंशी और आंनद पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया।

 20 मई को भाभी लाखवत विगहा गांव के पास ले गई। जहां पहले से मोटरसाईकिल लगाकर बैठे गीता देवी के मायके कोनार नगर निवासी राजीव राजवंशी मोटरसाइकिल पर बैठाकर गया रेलवे स्टेशन ले गया। वहां से ट्रेन से उसे 
के फुलेरा पहुंचा दिया। पुलिस 27 मई को बरामद कर उसे गोविंदपुर लाई। 28 मई को पीड़िता का न्यायलय में 164 का ब्यान कलमबंद कराया गया। पीड़िता के ब्यान पुलिस को आरोपितों के गिरेबां पर हाथ डालने में अहम कड़ी साबित हुआ। 





No comments