Header Ads

Breaking News

Breaking News : 18 दिनों पहले डोली चढ़कर आई थी ससुराल, आज निकल गई अर्थी, दहेज की खातिर हत्या का आरोप

 


18 दिनों पहले डोली चढ़कर आई थी ससुराल, आज निकल गई अर्थी, दहेज की खातिर हत्या का आरोप

नवादा लाइव नेटवर्क।

18 दिनों पहले ही हाथ पीले हुए थे। सुहागन होकर ससुराल के चौकठ को लांघी थी। आज उसकी अर्थी निकल गई। ससुराली परिजनों पर हत्या का आरोप है। वह भी दहेज के महज 40 हजार रुपये की खातिर। मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव का है। 

 



बताया जाता है कि नालंदा जिले के इसुआ-पावापुरी गांव के सुनिल पड़ित की 21 वर्षीया पुत्री सुषमा कुमारी की शादी 6 जून 22 को नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चंदेश्वर पंडित के पुत्र रामवरण पंडित के साथ हुई थी। 24 जून को सुषमा की संदिग्ध मौत ससुराल में ही हो गई। मायके के परिजन दहेज की खातिर प्रताड़ित करने और हत्या करने की बात कर रहे हैं। 

 



क्या है आरोप 

 
शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल नवादा पहुंचे मृतका के भाई रविकांत कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रजामंदी से शादी हुई थी। 5 लाख रुपये दहेज देना था। उसमें 40 हजार रुपये कम दिया था। इसी से बहन के ससुराल के परिजन नाराज थे। 6 जून को शादी हुई। इसके बाद से ससुराली परिजन हमारी बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। बहन बराबर प्रताड़ना की जानकारी दिया करती थी। और 24 जून को हत्या कर दी गई। मृतका के पिता ने बताया कि 24 तारीख को बेटी से बात नहीं हो रही थी। जब उसके ससुराल पहुंचा तो वहां बेटी का शव देखा। घर के सभी सदस्य फारा थे। 


 पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट

घटना के बावत मृतका के पिता सुनिल पंडित द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पति, ससुर, सास के साथ ही पति के चार भाईयों को आरोपित बनाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

 





No comments