Header Ads

Breaking News

Breaking News : नवादा में वज्रपात की दो घटनाएं, एक किसान की मौत, चरवाहा घायल





नवादा में वज्रपात की दो घटनाएं, एक किसान की मौत, चरवाहा घायल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के सिरोडवार पंचायत के चौथा एवं भौर में गुरुवार की शाम को बारिश के दौरान वज्रपात होने से एक किसान की मृत्यु हो गई। जबकि एक चरवाहा गम्भीर रूप से घायल हो गए।

सिरोडवार पंचायत के चौथा गांव में लगभग चार बजे शाम को किसान राजो यादव कृषि कार्य में जुटे थे।  इस दौरान बारिश शुरू हुई। वे बैल को लेकर खेत से घर की ओर बढ़ गए। इस बीच बादल के गरजने से बैल भागने लगा। जिसे पकड़ने के लिए किसान पीछे-पीछे भागने लगे। इसी दौरान किसान वज्रपात की चपेट में आ गए। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 

मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक को देखकर परिजनो  का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।घटना की जानकारी दूरभाष के माध्यम से अंचलाधिकारी अनिल प्रसाद व थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दरबारी चौधरी को दिया गया।

सूचना पाकर थाने में पदस्थापित पीएसआई धीरज कुमार सिंह व एएसआई रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। अंचल कार्यालय से कर्मचारी को सत्यापन हेतु भेजा गया। 

मृतक के छोटे भाई बासुदेव प्रसाद यादव ने बताया कि वह कृषि कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। असम मृत्यु से परिजनों के समक्ष दुखों का पहाड़ खड़ा हो गया है।

वज्रपात से किसान का छाता व कपड़ा जल कर टुकड़ों में बंट गया।

दूसरी ओर भौर गांव में एक भैंस व चरवाहा भी वज्रपात की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चरवाहा को परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया है।

 अस्पताल के ड्यूटी में रहे चिकिसक डॉ धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि वज्रपात से घायल व्यक्ति की पहचान भौर गांव निवासी सोहर यादव के 35 वर्षीय पुत्र अरविंद प्रसाद के रूप में हुई है।घायल युवक का इलाज स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा किया जा रहा है।


 


 

  



No comments