Header Ads

Breaking News

Political News : भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गए केंद्रीय मंत्री, पार्टी का दावा सफल रहा मंत्री जी का प्रवास

 


 भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भर गए केंद्रीय मंत्री, पार्टी का दावा सफल रहा मंत्री जी का प्रवास 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब पाटिल दानवे का तीन दिवसीय नवादा लोकसभा का प्रवास कार्यक्रम कार्यकर्ताओ में जोश भरने का काम किया। जिला भाजपा ने प्रवास कार्यक्रम को बहुत ही सफल बताया है।

 पार्टी के ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि मंत्री जी का सभी कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा। वे नेता कम और कार्यकर्ता ज़्यादा हैं। ज़िलाध्यक्ष ने प्रदेश सह संयोजक सह विधायक प्रणव यादव, लोकसभा प्रभारी इंजीनियर रविशंकर, लोकसभा संयोजक अनिल सिंह सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है।

लोकसभा प्रभारी इंजीनियर रविशंकर ने कहा की केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर पूर्ण विश्वास है वे सभी बहुत ज़ोर शोर से आगे के योजनाओं में लग जाएंगे।

लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने कहा की हम सभी नवादा लोकसभा के कार्यकर्ता केंद्रीय मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे जी के मार्गदर्शन में उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में नवादा लोकसभा सीट जीत कर प्रधानमंत्री मोदी के हाथों को मज़बूत करने का काम करेंगे। उनके जैसा अनुभवी और वरिष्ठ अभिभावक का मार्गदर्शन मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

आईटी सेल के ज़िला संयोजक अभिजीत कुमार ने कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्री से बहुत कुछ सीखने को मिला। आपको बता दें की तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान रावसाहेब ने आईटी , सोशल मीडिया एवं युवा मोर्चा के साथ अलग से बैठक कर महत्वपूर्ण टिप्स दिए थे। मंत्री में अगली बार आईटी और सोशल मीडिया सेल के लिए विशेष प्रशिक्षण के लिए दिल्ली से एक प्रसिक्षक भी साथ लाने की बात कही है।

आईटी सेल की महत्वपूर्ण बैठक में सह संयोजक साकेत बिहारी, ज़िला कार्यसमिति सदस्य उज्ज्वल कुमार सिन्हा, मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।

ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, लोकसभा प्रभारी इंजीनियर रविशंकर एवं लोकसभा संयोजक अनिल सिंह ने इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में दिन रात लगे रहे। इन नेताओं ने भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया है। 

बता दें कि भाजपा 2024 में नवादा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुट गई है। पिछले चुनाव में भाजपा ने सहयोगी दल लोजपा को यह सीट दे दी थी। लोजपा के चंदन सिंह यहां से जीते थे। लोजपा में फूट पड़ चुकी है। पार्टी के सर्वमान्य नेता रामविलास पासवान का निधन हो चुका है। 

संगठन और जनाधार के लिहाज से लोजपा का नवादा में बहुत कुछ नहीं है। पार्टी में टूट के बाद दो संगठन नवादा में भी अस्तित्व में है। ऐसे में भाजपा अब स्वयं इस सीट पर संभावना तलाश रही है। वैसे भी नवादा भाजपा की परम्परागत सीट रही है। 

केंद्रीय मंत्री का तीन दिवसीय नवादा प्रवास आगामी चुनाव तक पार्टी संगठन को।क्रियाशील और मजबूत करने की कवायद का हिस्सा था। यहां के कार्यकर्ताओं की भी चाहत है कि पार्टी का ही उम्मीदवार हो। वैसे गठबंधन, सीटों का बंटवारा तो ऊपर के स्तर से होता है, लेकिन भाजपा नेतृत्व के संकेत कार्यकर्ताओं में अपना उम्मीदवार की उम्मीदें तो जगा ही गया है।

 






No comments