Header Ads

Breaking News

Crime News : रिटायर्ड दारोगा के घर भीषण चोरी, 25लाख के गहने और 5 लाख नकद पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ

 


रिटायर्ड दारोगा के घर भीषण चोरी, 25लाख के गहने और 5 लाख नकद पर चोरों ने कर दिया हाथ साफ

नवादा लाइव नेटवर्क

नवादा जिले के राजौली थाना क्षेत्र के मुरहेना गांव में शुक्रवार की रात चोरी की बड़ी घटना हुई। जहां चोरों ने रिटायर दारोगा कामेश्वर प्रसाद यादव के घर को पूरी तरह से खंगाल दिया। चोरों ने लगभग 25 लाख रुपए के गहने और 5 लाख रुपवे नकद और कुछ मंहगे कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। दरोगा जी घर में सोए रह गए और उन्हें भनक तक नहीं लगी। आशंका जताई जा रही है की घर में रहे दारोगा और उनकी पत्नी को बेहोश का घटना को अंजाम दिया गया।

 शनिवार की सुबह दरोगा जी की नींद खुली तब उन्हें चोरी का अहसास हुआ। 

उन्होंने बताया कि सुबह नींद खुली तो सहज नहीं था। अर्ध बेहोशी की हालत में बाथरूम जाकर फ्रेश हुआ। बाहर निकलने पर घर का सामान  इधर उधर बिखरा हुआ मिला।  जिसके बाद पत्नी को जगाया। घर का मुआयना करने पर बक्सा भी  गायब मिला।

चोरी की पुष्टि होने के बाद घटना की सूचना उन्होंने अपने परिजनो के साथ ही पुलिस को दिया।


 जिसके बाद थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और दरोगा दंपती से घटना की पूरी जानकारी ली। जिसके बाद पुलिस ने आगे की जांच पड़ताल शुरू की। अपराधियों तक पहुंचने के लिए  डॉग स्क्वायड और टेक्निकल सेल को घटनास्थल पर बुलाया। 

रिटायर दरोगा के घर चोरी की बात जैसे ही इलाके में फैली लोगों की भीड़ जमा हो गई। उनका हालचाल जानने के लिए दिन भर उनके घर पर रिश्तेदार व गांव वालों का आना-जाना लगा रहा।

इधर, पुलिस तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के सहारे चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस जल्द ही मामले का राजफाश करने की तैयारी में है।














No comments