Header Ads

Breaking News

Nawada News : वरीय अधिवक्ता सुनील सिंह की दुर्घटना में मौत, ई रिक्शा पलटने से गई जान, अधिवक्ताओं में मायूसी

 


वरीय अधिवक्ता सुनील सिंह की दुर्घटना में मौत, ई रिक्शा पलटने से गई जान, अधिवक्ताओं में मायूसी

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता सुनील सिंह की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। सोमवार को  नगर के भगत सिंह चौक के पास ई रिक्शा पलटने से उन्हें काफी चोटें आई। इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। खबर के बाद बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर अस्पताल पहुंच गए। संघ के महासचिव संत शरण शर्मा ने पूरे मामले की जानकारी ली। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। 


दिवंगत अधिवक्ता मूलतः नगर में छाय रोड मालगोदम मोहल्ला के निवासी थे। फिलहाल गढ़पर स्थित ससुराल में रहते थे। 1998 से नवादा सिविल कोर्ट से जुड़े थे। रोज की तरह सोमवार को भी वे गढपर स्थित घर से कोर्ट जा रहे थे। रास्ते में ई रिक्शा टायर खुल जाने से दुर्घनाग्रस्त हो गई।  इनकी मौत की खबर के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 


इनके असामयिक निधन पर अधिवक्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। संघ के महासचिव संत शरण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को सामूहिक शोकसभा का आयोजन सिविल कोर्ट परिसर में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व सिंह 24 वर्षों से प्रैक्टिस में थे। असमय चला जाना बहुत ही दुःखद है। यथा संभव संघ की ओर से उनके आश्रित परिवार को सहायता दी जाएगी। दुःख की घड़ी में संघ शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।















No comments