Header Ads

Breaking News

Nawada News : जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

  


जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

नवादा लाइव नेटवर्क। 

जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को पूर्व प्रधान मंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में  पार्टी विधायक नीतू कुमारी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष बंगाली पासवान, पार्टी नेता एजाज अली मुन्ना, राजिक खां, अरुण कुमार सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 सुनें जिलाध्यक्ष मंटन सिंह का बयान


कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्व गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा करते हुए देश के लिए उनके योगदान  पर विस्तार से बातें रखी। बताया की पंचायती राज व्यवस्था, आईटी क्षेत्र की बुनियाद उनके द्वारा रखी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज पंचायती राज व्यवस्था की ही देन है की गांव सशक्त हुआ है। गांवों का चहुमुंखी विकास हुआ है। युवाओं को राजनीत में आगे बढ़ने की सीढ़ी मिली है। आईटी क्षेत्र में भारत दुनियां में अपना दबदबा कायम किया है। उन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी। देश उनके जैसे राजनेता और प्रधानमंत्री जिनके काम बोलते हैं के प्रति कृतज्ञ है। 

 सुनें विधायक नीतू सिंह का बयान


विधायक नीतू कुमारी ने कहा कि आज हम अपने नेता को याद कर रहे हैं। उनका असमय चला जाना देश के लिए काफी नुकसानदेह रहा। आज  लैपटॉप और कंप्यूटर हमारे पास है तो वह राजीव गांधी की देन है। सशक्त पंचायत राज व्यवस्था भी उन्होंने ही स्थापित किया था। जयंती के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने यूके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।















No comments