Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : नगर निकाय चुनाव को बूथों के निर्धारण के लिए कार्यक्रम तय, डीएम ने अधिकारियों को दी जिम्मेवारी

 


 

 नगर निकाय चुनाव को बूथों के निर्धारण के लिए कार्यक्रम तय,  डीएम ने अधिकारियों को दी जिम्मेवारी 

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले में नगर निकायों के चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों के निर्धारण के लिए कार्यक्रम तय कर दिया गया है।  डीएम उदिता सिंह  द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ संचालन करने के लिए आयोग के द्वारा निर्धारित मानक के आधार पर मतदान केन्द्रों की स्थापना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी किया गया है। 


 

 तय कार्यक्रम-  

1. मतदान केन्द्रों के स्थान पर चिन्हिकरण, भौतिक सत्यापन और साॅफ्ट वेयर के माध्यम से मतदाताओं की टैगिंग 28 जुलाई से 08 अगस्त 2022 तक।

2. मतदान केन्द्रों की सूची प्रपत्र ए में प्रारूप का प्रकाशन 10 अगस्त 2022   

3. प्रारूप प्रकाशन की अवधि एवं दावा/आपत्ति की प्राप्ति तिथि 10 अगस्त से 23 अगस्त 2022 तक।

4. प्राप्त आपत्तियों का निष्पादन तथा प्रारूप सूची में संशोधन 12 अगस्त से 28 अगस्त 2022 तक।

5. मतदान केन्द्रों की सूची पर आयोग का अनुमोदन 29 अगस्त से 02 सितम्बर 2022 तक।

6. अनुमोदित सूची का अंतिम प्रकाशन 04.09.2022 

7. मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची का प्रकाशन 06.09.२०२२


प्रतिनियुक्त पदाधिकारी - 

    राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में जिला के अन्तर्गत नगर निकायों के मतदान केन्द्र का गठन, भौतिक सत्यापन एवं मतदाताओं की टैगिंग के लिए जिलाधिकारी के द्वारा पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।  

नगर परिषद नवादा- प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा सदर। 

नगर परिषद वारिसलीगंज- प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसलीगंज। 

नगर पंचायत रजौली- प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली। 


 दवा आपत्ति के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारी -

डीपीआरओ ने बताया कि जिला के अन्तर्गत निकायों के मतदान केन्द्रों के गठन से संबंधित दावा/आपत्ति प्राप्त करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों को प्राधिकृत किया गया है। 

नगर परिषद नवादा- नगर निकायवार वार्ड स्तर पर अंजनी कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर।

 नगर परिषद वारिसलीगंज - प्रखंड विकास पदाधिकारी वारिसलीगंज एवं अनुमंडल स्तर पर अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर।

 नगर पंचायत रजौली-प्रखंड विकास पदाधिकारी रजौली एवं अनुमंडल स्तर पर आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली। 

 


जबकि विश्वजीत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी नगर पालिका-सह-प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा को जिला स्तर पर प्राधिकृत किया गया। 

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मतदान केन्द्रों के गठन से संबंधित आपत्ति प्राप्त करेंगे एवं आपत्तिकर्ता   को प्राप्ति रसीद भी देंगे और निर्धारित समय सीमा के अन्दर प्राप्त दावा/आपत्तियों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे। 


जाँच दाल भी गठित -

    डीपीआरओ सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि नवादा जिलान्तर्गत नगर निकायों के मतदान केन्द्र के गठन से संबंधित प्राप्त आपत्तियों को ससमय नियमानुसार निष्पादन के लिए प्रारूप सूचि में संशोधन के लिए विशेष जाॅच दल का गठन किया गया है। 

नगर परिषद नवादा-  वार्ड संख्या-1 से 44 तक एसडीओ नवादा सदर, सीओ नवादा सदर एवं बीपीआरओ को प्रतिनियुक्त किया गया है।

   नगर परिषद वारिसलीगंज-वार्ड संख्या 1 से 25 तक के लिए डीसीएलआर नवादा सदर, सीओ वारिसलीगंज एवं बीसीओ वारिसलीगंज की प्रतिनियुक्ति की गई है।

   नगर पंचायत रजौली-1 से 14 वार्ड के लिए एसडीओ रजौली, सीओ रजौली और बीडब्लूओ रजौली को जांच दल गठन के लिए अधिकृत किया गया है। 



 डीएम श्रीमती सिंह द्वारा सभी प्राधिकृत पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि मतदान केन्द्रों के गठन से संबंधित परिवाद पत्रों को ससमय आयोग के नियमानुसार जांच करते हुए निष्पादन कर प्रतिवेदित करना सुनिश्चित करेंगे। 

नवादा और वारिसलीगंज के मतदाता सूची का हुआ प्रकाशन -

   उमेश कुमार भारती निबंधन पदाधिकारी नगर पालिका-सह-अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर ने कहा कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के लिए नगर परिषद नवादा एवं वारिसलीगंज  के लिए तैयार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30.07.2022 को प्रपत्र ’घ’ में सूचना के साथ सभी निर्धारित स्थलों पर विधिवत रूप से उपलब्ध करा दिया गया है।  

No comments