Header Ads

Breaking News

Nawada News : 1857 विद्रोह के महानायकों के सम्मान में 21 सितंबर को आयोजित होगा आजादी मार्च, कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक

 


1857 विद्रोह के महानायकों के सम्मान में 21 सितंबर को आयोजित होगा आजादी मार्च, कार्यक्रम की सफलता के लिए हुई बैठक  

नवादा लाइव नेटवर्क। 

 1857 क्रांति के नायकों जवाहिर रजवार, ऐतवा रजवार , कारू रजवार एवं भोक्ता रजवार की याद में 21 सितंबर 2022 को आजादी मार्च का आयोजन किया जाएगा।  आजादी मार्च व इस अवसर पर आयोजित बड़ी सभा को मुख्य अतिथि भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे। 

 आजादी मार्च व सभा की तैयारी के लिए गुरुवार को रजौली प्रखंड के हरदिया सेक्टर ए में बैठक की गई। अध्यक्षता भाकपा माले रजौली सचिव सह जिला परिषद सदस्य  मेवालाल राजवंशी ने की। मंच संचालन रजवार समाज के सुरेन्द्र राजवंशी ने किया। 

बैठक को सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ उठ खङे हुए भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम 1857 में समाज के सबसे निचले वर्गों की भागीदारी का चैप्टर अब खुलकर सामने आ रहा है। इसी क्रांति के दौरान बिहार में 1857 से 1867 यानि अगले 10 वर्षों तक जारी विद्रोह हमारा एक ऐसा गौरवशाली इतिहास है, जिसकी चर्चा अभी बहुत कम हुई है। यह बिहार का संभवतः पहला और तब का बड़ा विद्रोह था। जो पुराने गया जिला के नवादा व नालंदा की पहाङियों में हुआ था। इसे यादगार बनाने का फैसला लिया गया।

 नेताओं ने कहा कि महानायकों को राष्ट्रीय प्रश्न बनाने के लिए भारत रत्न की उपाधी का मांग जोरदार तरीके से उठाया जाएगा। मौके पर सोहन राजवंशी, छोटेलाल राजवंशी, प्रदीप राजवंशी, चंदन राजवंशी, अशोक राजवंशी, इंद्र राजवंशी, मुकेश राजवंशी, बाबुलाल राजवंशी, विजय राजवंशी, आशुतोष राजवंशी समेत दर्जनो गणमान्य लोग मौजूद थे।






No comments