Header Ads

Breaking News

Nikay chunav 2022 : पिंकी की उम्मीदवारी तय, नवादा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए लड़ेंगी चुनाव, 16 को नामांकन संभावित

पिंकी कुमारी


पिंकी की उम्मीदवारी तय, नवादा नगर परिषद अध्यक्ष के लिए लड़ेंगी चुनाव, 16 को नामांकन संभावित

नवादा लाइव नेटवर्क।

नाम है पिंकी कुमारी, पहचान है पति संजय साव, पुत्र वधु स्व बच्चू साव। यह परिचय एक महिला की पहचान के लिए काफी है। 

अब, इस पहचान को सार्वजनिक करने की वजह भी बता देते हैं। नगर निकाय चुनाव में नवादा नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर इनकी उम्मीदवारी तय हुई है। परिवार की राजनीत पारी को आगे बढ़ाने के लिए चुनावी समर में दिखेंगी। पति संजय साव ने इनकी उम्मीदवारी की पुष्टि की है।

पति संजय खुद भी अध्यक्ष रह चुके हैं। ससुर बच्चू साव उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पिंकी को जनता का प्यार और समर्थन मिला तो इस परिवार की पहली महिला होंगी जो राजनीत में कदम रखेंगी। 16 सितंबर को नामांकन संभावित है। 

बता दें कि नवादा नगर परिषद अध्यक्ष_उपाध्यक्ष का पद पिछड़ा महिला के लिए आरक्षित है। 

पिंकी के अलावा अबतक कोई भी नाम स्पष्ट नहीं हो सका है। चर्चा में कई नाम है। कुछ अपने राजनीतिक आका की ओर टकटकी लगाए हैं।एलान का इंतजार कर रहे हैं। 

नवादा नगर परिषद की राजनीत पर कई सालों से व्हाइट हाउस का पूरी तरह से छाया रहा है। व्हाइट हाउस का आशय जदयू के पूर्व विधायक कौशल यादव से है। इन्हें राजनीत में ब्लैक हाउस यानी राजद नेता और पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव के परिवार से मिलता है। 

माना जा रहा है कि व्हाइट हाउस का समर्थन पिंकी कुमारी को जाएगा। जबकि ब्लैक हाउस की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। वहां कई लोग आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

दरअसल, इस चुनाव में आरक्षण रोस्टर ने सभी के समीकरण को उलझा दिया है। दोनों एकल पद एक ही कोटि की महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है। ऐसे में समीकरण बैठना मुश्किल हो रहा है।

एक और पेंच है, धन बल का।

माना जा रहा है कि इस चुनाव में लाखों का बजट अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को रखना होगा। वैसे तो राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा खर्च की सीमा निर्धारित की गई है, लेकिन सीमा का मर्यादा कायम रह पाएगा, संशय है।

ऐसे में उम्मीदवारों की पोटली भी उम्मीदवारी के लिए बड़ा फैक्टर बना हुआ है। रणनीतिकार तोल मोल में लगे हैं। आने वाले दो दिनों में तस्वीर काफी हद तक साफ होगी कि मुकाबले के लिए कौन_कौन मैदान में होंगे।





No comments