Header Ads

Breaking News

Nawada News : अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित हुआ समारोह, डीएम ने कहा वृद्ध माता पिता की सेवा बेटे_बेटियों का नैतिक कर्तव्य

 


अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित हुआ समारोह, डीएम ने कहा वृद्ध माता पिता की सेवा बेटे_बेटियों का नैतिक कर्तव्य


नवादा लाइव नेटवर्क।

वरीय नागरिक संघ, नवादा के द्वारा शनिवार को नगर भवन, नवादा में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सृष्टि संस्था के बालिकाओं ने उत्कृष्ठ स्वागत गीत प्रस्तुत सभी आगत अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दी। 

यूट्यूब लिंक पर देखें वीडियो_


संस्था के प्रो. बच्चन कुमार पाण्डेय ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने जिलाधिकारी को बुके, शॉल आदि देकर सम्मानित किया।


 जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सभी वरीय नागरिकों को अपने तरफ से हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि अपने माता-पिता को उचित सम्मान अवश्य दें। उनके परवरिश में किसी प्रकार बेटा-बेटी के द्वारा अनदेखी किया जाता है तो हमारे यहाॅ आवेदन दें। उसका तत्काल निवारण किया जायेगा। 

अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में भी आवेदन दिया जा सकता है, जहां कोर्ट में बेटे को बुलाकर सुनवाई की जायेगी। अपने वृद्ध माता-पिता को पालन पोषण करना सभी बेटों का नैतिक कर्तव्य है। किसी प्रकार की मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी जाती है तो संबंधित अधिकारियों के पास आवेदन देकर निवारण तत्काल करायें। उन्होंने सभी सम्मानित वृद्ध जनों को कहा कि आपके कुशल मार्गदर्शन से परिवार और समाज संचालित हो रहा है। वृद्धजनों के घर में रहने से शांतिपूर्ण वातावरण रहता है और छोटे-छोटे बच्चों का पालन-पोषण ढ़ंग से होता है।



जिलाधिकारी शॉल देकर 10 सम्मानित वृद्धजनों को सम्मानित किया और उनके स्वस्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस मौके पर विरासत स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

प्यारे लाल उपाध्यक्ष, देवकी सिंह महासचिव, डाॅ बच्चन कुमार पाण्डेय आदि वरीय नागरिक संघ के सदस्यों ने अपने संबोधन से वृद्धजनों को उत्साहवर्द्धन किये।
इस शुभ अवसर पर जिलाधिकारी के दादा और दादी भी उपस्थित थे। उन्होंने भी वृद्धजनों को शॉल देकर सम्मानित किये। 


मौके पर उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, अंजनी कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी नवादा, कृष्ण कुमार प्रभाकर, सुबोध कुमार, वीणा मिश्रा के साथ-साथ जिले के कई सम्मानित वृद्धजन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र कुमार ने किया। 

No comments