Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवरात्र पर नवादा के फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में डांडिया की धूम, बच्चों ने मचाया धमाल

   


नवरात्र पर नवादा के फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में डांडिया की धूम, बच्चों ने मचाया धमाल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवरात्र पर शनिवार 1 अक्टूबर को नवादा के फ्रंटलाइन पब्लिक स्कूल में डांडिया की धूम रही। स्कूली बच्चों ने डांडिया पर जमकर नृत्य किया।
दुर्गा पूजा की छुट्टी के पूर्व बच्चों के मन में दशहरा पर्व का धूम देखा गया।

मौके पर दुर्गा माँ की जीवंत मुर्ति बच्चों द्वारा तैयार की गई। किसी बच्चे को दुर्गा मांँ बनाया गया तो किसी को महिषासुर।

देखें वीडियो_

जीवंत मूर्तियों के बीच तस्वीर खिंचवाने और सेल्फी लेनेब की होड़ बच्चों सहित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के बीच लगी रही। देखते ही देखते बच्चे फ्रंटलाइन के सभागार में दुर्गे मांँ की प्रतिमा को बीच डांडिया खेलने लगे। इस प्रकार सभी बच्चों ने घंटो डांडिया खेला और धार्मिक गानों पर खूब डांस किया।
 

इस अवसर पर बच्चों के अलावे प्राचार्य नवदीप कुमार सिन्हा,उप प्राचार्य राजेश कुमार, सत्यांशु पांडे, विश्वभूषण, टुनटुन कुमार, श्रीराम शर्मा, रविकांत, शकुंतला कुमारी, अनुपम वर्मा, सोनम कुमारी, शबनम कुमारी, चाहत राज जया कुमारी, सायरा फातिमा, आदि सबने भरपूर भाग लिया। सजावट और निर्देशन अदिति प्रिया का काफी सराहनीय रहा। विद्यालय के चेयरमैन प्रो. बिजय कुमार ने सभी शिक्षकों एवं बच्चों को दशहरे की शुभकामनाएं दी।
 




No comments