Header Ads

Breaking News

Nawada News : दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, ऋषिकेश, तन्नू और दीप्ति राज ने जीता प्रथम पुरस्कार

  


दिल्ली पब्लिक स्कूल में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित, ऋषिकेश,तन्नू और दीप्ति राज ने जीता प्रथम पुरस्कार

नवादा लाइव नेटवर्क।

 दीपावली के मौके पर शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल नवादा में छात्रों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

बच्चों ने एक से बढ़कर एक आकृति तैयार कर उपस्थित शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन से जुड़े सदस्यों का दिल जीत लिया। 


कार्यक्रम बाद अधिकृत पैनल द्वारा विजयी प्रतिभागियों के नामों का एलान किया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

बच्चों को तीन अलग_अलग ग्रुपों में बांटकर प्रतियोगिता कराया गया था। प्रतिभागी बच्चे काफी खुश दिख रहे थे।

मौके पर शिक्षक मनीष कुमार, अभिषेक कुमार, विनय, वासुदेव, अमित सेन, अश्विनी, संगीता मिंज, तनु, अमृता व अन्य मौजूद थे। 

डायरेक्टर शशि भूषण प्रसाद वी प्राचार्य संजीत कुमार राय ने पुरस्कार वितरण किया।


विजेता प्रतिभागी

जूनियर ग्रुप 

प्रथम_ऋषिकेश क्लास 2ए

द्वितीय_जय श्री क्लास 2बी

तृतीय_ आराध्या क्लास 1


सब जूनियर ग्रुप 

प्रथम_ तनु प्रिया, क्लास 6 सी

द्वितीय_ राहुल कुमार, क्लास_6बी 

तृतीय_प्रियांशु सिन्हा, क्लास_5बी 

 


सीनियर ग्रुप 

प्रथम_ दीप्ति राज, क्लास_ 9बी 

द्वितीय_ अभ्या, क्लास_7c 

तृतीय_ रिया नदी, क्लास_9बी







No comments