Header Ads

Breaking News

Nikay chunav : मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम पूरा, 247 बूथों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कराया जायेगा मतदान

  


मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण देने का काम पूरा, 247 बूथों पर पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच कराया जायेगा मतदान

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा डीएम उदिता सिंह नगर निकाय चुनाव को लेकर लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहीं हैं। जरूरत के अनुसार अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दे रही हैं। 

18 दिसम्बर 2022 को जिले के तीन शहरी निकाय क्षेत्रों के 247 मतदान केन्द्रों पर ईवीएम के माध्यम से होगा। नगर परिषद नवादा में वार्डाें की कुल संख्या 44 है। पार्षदों के 43 पदों के लिए मतदान होगा। वार्ड संख्या 42 में प्रत्याशी सुनैना देवी के निधन के कारण चुनाव रोक दिया गया है। हालांकि इस वार्ड में मुख्य_उपमुख्य पार्षद के लिए मतदान होगा। नवादा में कुल मतदान केन्द्र 172 है। नगर परिषद नवादा में मतदाताओं की कुल संख्या-152711 है। 

     नगर परिषद वारिसलीगंज में कुल वार्ड-25 एवं कुल पार्षद के 25 पद के लिए चुनाव हो रहा है। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के 01-01 पद के लिए भी मतदान होगा। यहां मतदान केन्द्रों की संख्या-150 और मतदाताओं की कुल संख्या-35738 है। 

    नगर पंचायत रजौली में कुल वार्डाें की संख्या-14 एवं पार्षद पदों की संख्या-14 है। यहां भी मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षदों की संख्या 01-01 है। नगर पंचायत रजौली में मतदान केन्द्रों की संख्या-25 एवं मतदाताओं की संख्या-20336 है।

 जिले में नगर परिषद, नवादा, वारिसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली में कुल मतदाताओं की संख्या-208785 है और मतदान केन्द्रों की संख्या कुल 247 है। जबकि वार्डाें की कुल संख्या-83 है। सभी मतदान केन्द्रों पर 6 सदस्यीय अधिकारी/मतदान कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया जा रहा है। सभी मतदान कर्मियों को ईवीएम का विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके अलावे सभी मतदान केन्द्रों पर तकनीकी सहयोग कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। 

     मतदान ईवीएम मशीन के माध्यम से सभी निर्धारित मतदान केन्द्रों पर स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। 1500 मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। 

 डीपीआरओ ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 को स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गठित 29 कोषांगों के वरीय पदाधिकारी और नोडल पदाधिकारी को बेहतर समन्वय करते हुए सभी तैयारी को कल तक पूर्ण करने का निर्देश दिया है। मतदान का समय 07ः00 बजे पूर्वाहन से 05ः00 बजे अपराहन तक निर्धारित है।

 नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर आदर्श आचार संहिता का प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसके उल्लंघन के आरोप में रजौली एवं नवादा में कई प्रत्याशियों पर प्राथमिकी भी दर्ज करायी गयी है। संबंधित अंचलाधिकारी को निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किये गए आदर्श आचार संहिता को अक्षरशः अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया है। 

   फ्लाइंग स्काॅट/स्टैटिक सर्विलांस टीम के नोडल पदाधिकारी के रूप में राज कर संयुक्त आयुक्त एवं वरीय प्रभारी पदाधिकारी के रूप में एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता टीम के साथ मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारी एवं सहस्त्र पुलिस बलों की काफी संख्या में शामिल किया गया है। नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज एवं नगर पंचायत रजौली के लिए अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। 

    नोडल अधिकारी मीडिया कोषांग ने बताया कि स्टैटिक सर्विलांस टीम के नोडल पदाधिकारी विनय कुमार राज कर संयुक्त आयुक्त एवं वरीय प्रभारी पदाधिकारी एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। इसके लिए नगर परिषद नवादा, वारिसलीगंज, नगर पंचायत रजौली के लिए एक-एक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं काफी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी है।










No comments